19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी नाराज होकर मायके गई, इधर पति ने फंदे से लटककर दी जान

गोहलपुर थाना क्षेत्र के जागृति नगर की घटना, नहीं मिला सुसाइड नोट

2 min read
Google source verification
पत्नी नाराज होकर मायके गई, इधर पति ने फंदे से लटककर दी जान

पत्नी नाराज होकर मायके गई, इधर पति ने फंदे से लटककर दी जान

जबलपुर. गोहलपुर थाना क्षेत्र के जागृति नगर में 32 वर्षीय युवक ने पंखे में रस्सी बांधकर फंदे से लटक कर जान दे दी। सुबह उसकी मां ने लाश देखी, तो बेहोश हो गई। युवक ने आत्महत्या क्यों की यह पता नहीं चल पाया है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला।

पुलिस के अनुसार अमखेरा निवासी भगवान दास कोष्टा का बेटा संतोष कोष्टा (32) एम्ब्राइडरी का काम करता था। शुक्रवार की रात वह घर पहुंचा और सीधे अपने कमरे में चला गया। इसके बाद क्या हुआ, किसी को कुछ नहीं पता। सुबह सात बजे मां कमरे में पहुंची, तो संतोष पंखे में फंदा लगाकर लटका मिला। बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाने से वह बेहोश हो गई। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि संतोष कोष्टा शराब पीने का लती था। इसे लेकर आए दिन उसका पत्नी डॉली से विवाद होता था। उनकी शादी पांच वर्ष पहले हुई थी। बुधवार को ही पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

ढाबे में फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश
गोसलपुर थाना क्षेत्र में ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या करने के एक सप्ताह बाद ही दूसरी घटना हो गई, जिसमें ढाबे पर युवक का शव फंदे पर लटकता हुआ मिला है। युवक के आत्महत्या करने के कयास लगाए जा रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस ने बताया कि बुढ़ागर गोलीकांड मामले में जिस संदेही युवक संदीप चौरसिया को हिरासत में लिया है, उसी के ढाबे में सुरेश उर्फ मिंटू पटेल (31) काम करता था और वहीं रहता था, जो शनिवार को ढाबें में फंदे पर लटका हुआ मिला, जबकि सप्ताह भर से ढाबा बंद था। पुलिस को मृतक के भाई लक्ष्मी नारायण पटेल (40) निवासी धरमपुरा ने बताया कि सुरेश उर्फ मिंटू शराब पीने का आदी था। वह संदीप चौरसिया के ढाबा रामपुर में काम करता था, ढाबे के पीछे बने कमरे में रहता था। विगत 28 नवम्बर को रात आठ बजे उसने भाई सुरेश को देखा था। शनिवार सुबह संदीप का भाई सन्नी चौरसिया ढाबे पर आया था, जिसने देखा कि सुरेश फंदे पर लटका है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मामले को जांच में लिया है।