3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिवनी के जंगल से भटककर जबलपुर पहुंचा जंगली भैंसा, लोगों की लग गई भीड़

सिवनी के जंगल से भटककर जबलपुर पहुंचा जंगली भैंसा, लोगों की लग गई भीड़  
less than 1 minute read
Google source verification
Wild buffalo in jabalpur

Wild buffalo in jabalpur

जबलपुर . जिले के लम्हेटाघाट के पास जंगल से निकलकर जंगली भैंसा गांव में पहुंच गया। यहां के जंगल में अभी तक इसकी मौजूदगी नहीं देखी गई है। सूचना लगने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उसका रेस्क्यू फिलहाल नहीं किया गया है। उस पर वन विभाग की टीम नजर रख रही है। संभावना है कि वह सिवनी के जंगल से भटककर यहां आया है।

नजर रख रही वन विभाग की टीम

लम्हेटाघाट के पास दलपतपुर गांव में सुबह करीब 10 बजे खेत में जंगली भैंसा नजर आया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। डीएफओ ऋषि मिश्रा, रेस्क्यू प्रभारी गुलाब सिंह, धनंजय घोष आदि मौके पर पहुंचे। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार जंगली भैंसे को सुरक्षित रास्ता देने का प्रयास किया जा रहा है। जिस रास्ते से वह गांव तक पहुंचा है संभवत: उसी रास्ते से वापस चला जाएगा।

जानकारों के मुताबिक सिवनी से लगे जंगल से भटककर जंगली भैंसा जबलपुर पहुंचा है। इस पर आवारा कुत्ते हमला न करे इसे लेकर वन विभाग को टीम नजर रखे हुए है। गांव में मुनादी करा दी गई है। जांच चल रही है।

गांव में जंगली भैंसा आया है। हमारी कोशिश है कि वह वापस जंगल में चला जाए। गांव में निगरानी बढ़ा दी गई है।

ऋषि मिश्रा, वन मंडल अधिकारी