10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Women security जबलपुर में स्टेशन जा रही युवती को सरेराह दबोचा, अपहरण की कोशिश

घटना के 24 घंटे बाद इसकी एफआइआर दर्ज हुई, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लगा है।

2 min read
Google source verification
Amroha girl student was trapped in love trap by hiding her religion

Amroha Crime: धर्म छिपाकर छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया..

Woman security : महिलाओं के लिए यह शहर असुरक्षित होता जा रहा है। रविवार की भोर कामकाजी एक युवती के अपहरण की कोशिश की गई। युवती के शोर मचाने पर बदमाश भाग निकला। घटना के 24 घंटे बाद इसकी एफआइआर दर्ज हुई, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लगा है।

Women security : 24 घंटे बाद एफआइआर, आरोपी का सुराग नहीं

घटना मदन महल थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार शहर में प्रायवेट जॉब कर रही युवती रविवार सुबह 5.30 बजे टे्रन पकडऩे के लिए पैदल ही मदन महल स्टेशन की ओर निकल पड़ी। टेलीकॉम फैक्ट्री के समीप खड़ी ऑटो के पीछे छिपा बदमाश अचानक उस पर टूट पड़ा और दबोच लिया। उसने खींचने और अपहरण की कोशिश की। डरी-सहमी युवती इस हमले का विरोध करते हुए तेज आवाज में चीख पड़ी। इस पर बदमाश उसे छोडकऱ भाग निकला। चंगुल से छूटी युवती तेज कदमों से स्टेशन पहुंची और टे्रन पकडकऱ अपने गृहनगर चली गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया तो पुलिस ने सोमवार को एफआइआर दर्ज की। लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लगा। फुटेज में नजर आ रहा था कि वह मुंह ढके हुए था। पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।

Women security : खतरनाक होता जा रहा मदन महल का रास्ता

मदन महल रेलवे स्टेशन का रास्ता खतरनाक होता जा रहा है। इसी रोड पर कुछ माह पहले नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ की गई थी और बदमाशों ने उन्हें घसीट लिया था। लेकिन भोर में हुई इस घटना ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा की पोल खोल दी है। कुछ दिन पहले पुलिस अधीक्षक ने रात्रि गश्त में बदलाव करते हुए अधिकारियों की तैनाती की थी। लेकिन उसका कोई असर नजर नहीं आ रहा है।