1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#health मप्र में बना देश का पहला राज्य स्तरीय वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ न्यूरो सर्जरी का सर्टिफाइड ट्रेनिंग सेंटर

इन लोगों को मिलेगा फायदा, विदेशों से आकर सीखेंगे छात्र

2 min read
Google source verification
Neurosurgery certified training center

Neurosurgery certified training center

जबलपुर। प्रदेश के साथ शहर को चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। जिससे न केवल देश बल्कि विदेश तक के छात्र लाभांवित होंगे। जबलपुर स्थित नेताजी सुभाषचंद बोस मेडिकल कॉलेज देश का पहला राज्य स्तरीय वल्र्ड फेडरेशन ऑफ न्यूरो सर्जरी का सर्टिफाइड ट्रेनिंग सेंटर बन गया है। इसके पहले दो सेंटर और हैं जो एम्स में चलते हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में यह शहर के लिए बहुत बड़ी बात है। आने वाले दिनों में इस सेंटर के कई फायदे सामने आएंगे।

विदेशी छात्र सीखेंगे मेडिकल कॉलेज में न्यूरो सर्जरी के गुर
वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ न्यूरो सर्जरी का सर्टिफाइड ट्रेनिंग सेंटर बना न्यूरो विभाग

नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के न्यूरो सर्जरी विभाग के खाते में शुक्रवार को एक और उपलब्धि जुड़ गई। विभाग अब वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ न्यूरो सर्जरी का सर्टिफाइड ट्रेनिंग सेंटर बन गया है। यह देश का पांचवां और प्रदेश का पहला चिकित्सा संस्थान है जिसे यह उपलब्धि मिली है। सेंटर में अब न्यूरो सर्जरी प्रशिक्षण के लिए विदेश से भी पोस्ट ग्रेज्युएट छात्र आएंगे।

मेडिकल कॉलेज के न्यूरो सर्जरी विभाग प्रमुख डॉ. वायआर यादव ने बताया कि अभी तक देश में केवल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स नई दिल्ली, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज बैंगलूरु और त्रिवेंद्रम का एक सेंटर अधिकृत हैं। वर्ल्ड फेडरेशन के ट्रेनिंग केंद्रों के चयन का मापदंड बहुत कठिन है। देश का यह पहला राज्य स्तरीय मेडिकल कॉलेज है। यहां साल में दो बार फेलोशिप कोर्स आयोजित होता है। जिसमें विदेश से न्यूरो सर्जन सर्जरी की अत्याधुनिक तकनीक सीखने के लिए आते हैं।

Story Loader