7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाथरूम में इस हाल में थी स्कूल गर्ल और फिर हुआ कुछ ऐसा कि मच गई खलबली

बाथरूम में किशोरी

2 min read
Google source verification
young girl in bathroom case of mp

young girl in bathroom case of mp

जबलपुर। किशोरियों के साथ छेड़छाड़ और यौन हिंसा के प्रकरण लगातार बढ़ रहे हैं। इन दिनों तो जैसे ऐसे मामलों की बाढ़ सी आ गई है। मासूम बच्चियों से लेकर अधेड़ महिलाओं को अपनी यौन पिपासा शांत करने का औजार बनाया जा रहा है। विडंबना तो यह है कि फांसी जैसी सजा का प्रावधान कर दिए जाने के बाद भी ऐसे वहशियों का दुस्साहस बढ़ता ही जा रहा है। अपनी हवस मिटाने ये राक्षस बच्चियों,किशोरियों, महिलाओं के घरों में घुस रहे हैं और उनको अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला खमरिया थाना क्षेत्र में हुआ।

घर में घुसा और सीधे जाकर किशोरी को पकड़ लिया
खमरिया थाना क्षेत्रान्तर्गत एक किशोरी को उसके पड़ौस में रह रहे एक शोहदे ने घर में घुसकर पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरु कर दिया। हालांकि दैवयोग से कोई बुरी घटना नहीं घट सकी और उस शोहदे को बाद में पुलिस ने पकड़ भी लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में एक किशोरी अपने नाना-नानी के घर आई हुई है। १८ साल की यह किशोरी अपने बाथरूम में नहा रही थी। उसके पड़ौस में रहनेवाला एक युवक ने यह ताड़ लिया कि बाथरूम में किशोरी नहा रही है तो वह चुपके से घर में घुसा और सीधे जाकर किशोरी को पकड़ लिया।

बाथरूम के बाहर भागी किशोरी

बाथरूम में अनजान युवक को देखकर किशोरी बुरी तरह घबरा उठी लेकिन उसने हिम्मत से काम लिया और युवक की नीयत को भांपते हुए उसे जोरों से धक्का देकर बाथरूम के बाहर भागी। बाहर आकर उसने अपने नाना-नानी को आवाज लगा दी। किशोरी की आवाज सुनकर परिजन दौड़े आए इसबीच मौका देखकर बदमाश भाग खड़ा हुआ। बाद में किशोरी ने पुलिस थाने में जाकर युवक के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।