सीडीएम मशीन में फंसे 10 हजार वापस होंगे, कदाचरण पर 5 हजार अर्थदंड
जगदलपुरPublished: Oct 22, 2023 01:35:51 pm
CG News : जिला उपभोक्ता आयोग ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को सीडीएम में फंसी 10 हजार की राशि तुरंत अदा करने का फैसला सुनाया है।


सीडीएम मशीन में फंसे 10 हजार वापस होंगे, कदाचरण पर 5 हजार अर्थदंड
जगदलपुर. CG News : जिला उपभोक्ता आयोग ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को सीडीएम में फंसी 10 हजार की राशि तुरंत अदा करने का फैसला सुनाया है। इतना ही नहीं आयोग ने खाताधारक को हुई असुविधा को कदाचरण मानते हुए 5 हजार का जुर्माना भी लगाया है। जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष सुजाता जायसवाल सदस्य आलोक कुमार दुबे और सीमा गोलछा की संयुक्त खंडपीठ द्वारा उक्त आदेश जारी किया गया है।