
पीएफ घोटाले में अखिलेश ने सीएम योगी को दी बड़ी चुनौती, कहा- इस बात का खुलासा करे सरकार,कैसे होगा इलाज! जब महतारी ही पड़ी है बीमार, अगर ऐसा ही रहा तो....
जगदलपुर. बस्तर जिले में संचालित 108 संजीवनी और 102 महतारी एंबुलेंस ही बीमार पड़ गई है। किसी में फस्र्टएड किट नहीं, तो किसी में ऑक्सीजन सिलेंडर ही गायब है। इससे इमरजेंसी के दौरान मरीजों के साथ बड़ा हादसा भी हो सकता है। महारानी अस्पताल में तीन संजीवनी और तीन महतारी एंबुलेंस। इसमें ज्यादातर एंबुलेंस की स्थिति कंडम हो गई है।
मेंटेनेंस को लेकर लापरवाही
महारानी अस्पताल परिसर में करीब 10 से ज्यादा 108 और 102 एंबुलेंस खस्ताहाल स्थिति में खड़ी हुई है। इसमें अधिकांश एंबुलेंस के डोर खराब है, तो कुछ में डोर खोलने के लिए हैंडल ही नहीं है। यहां पर मौजूद ड्राइवर और टेक्नीशियन ने बताया कि हैंडल नहीं होने की वजह से बाहर से एंबुलेंस के डोर खोलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इतना ही नहीं यहां पर खड़ी कई एंबुलेंस से स्टेपनी भी गायब है। ऐसे में मरीजों को हॉस्पिटल ले जाते समय यदि एंबुलेंस पंचर हो गई, तो मरीज समय पर हॉस्पिटल नहीं पहुंच पाएंगे। एंबुलेंस के मरम्मत के लिए लाखों रुपए फंड मिलने के बावजूद मेंटेनेंस को लेकर लापरवाही बरती जा रही है।
मेंटनेंस नहीं हो पा रहा
जिले में वर्तमान समय 11 संजीवनी 108 और 17 महतारी 102 एंबुलेंस चल रही हैं। इसमें एक 108 एंबुलेंस को कंडम घोषित किया गया है, जबकि इसके पहले चार संजीवनी 108 एंबुलेंस को कंडम किया गया था। अन्य एंबुलेंस का मेंटेनेंस नहीं किया तो वे भी कंडम हो जाएंगी।
पहिए, पाट्र्स भी गायब
महारानी अस्पताल परिसर में खड़ी कई एंबुलेंस के पहिए भी गायब है। यहां पर पत्थरों के सहारे एंबुलेंस खड़ी हुई है। वहीं कुछ एंबुलेंस के पाट्र्स भी गायब हो गए है। देख-रेख नहीं होने की वजह से एंबुलेंस के पाट्र्स चोरी हो रहे हैं, जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
Published on:
07 Nov 2019 01:12 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
