20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

283 स्लीपर, 2.405 घमी. सागौन लकड़ी बरामद

छापामार कार्रवाई : फर्नीचर मार्ट मालिक पर केस दर्ज, वन विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा, पहले भी यहां से 50 से 55 लाख रुपए कीमत की सागौन चिरान, स्लीपर और 11 मशीनों को जप्त किया गया है

2 min read
Google source verification
वन विभाग की कार्रवाई के दौरान पकड़े गए सागौन के गोले। मिल के बाहर से जब्त चिरान।

वन विभाग की कार्रवाई के दौरान पकड़े गए सागौन के गोले। मिल के बाहर से जब्त चिरान।

भोपालपटनम . वन विभाग ने इलाके में चल रहे लकडी के अवैध कारोबार पर नकेल कसने लगातार कार्यवाई कर रहा है इसी तारतम्य मे आज विभागीय अफसर व कर्मियों के दल ने भोपालपटनम के बाजार पारा में संचालित एन जगदीस पिता स्व एन जकैया के फर्नीचर मार्ट में छापामारी कार्रवाई को अंजाम दिया,

जिसमें सागौन चिरान 256 नग स्लीपर 27 नग खिड़की के पल्ला चौखट कुल 283 नग और 2.405 घन मीटर सागौन लकड़ी और एक लकड़ी चीरने का बड़ा मशीन जप्त किया गया। फर्नीचर मार्ट मालिक पर केस दर्ज कर पूरी मामले की जांच की जा रही है।

इससे पहले भी 2 से 3 बार इन फर्नीचर मार्ट के मालिकों के घर से सागौन लकड़ी जप्त किया गया था लेकिन विभाग इन मार्ट के मालिकों पर क्या कार्रवाई किया है, विभाग को ही पता है।

ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिन पहले अशोक पटेल (बफर) डीएफओ का चार्ज लेने के 48 घंटे के अन्दर ही भोपालपटनम में संचालित तीनो फर्नीचर मार्ट पर धावा बोलकर बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 50 से 55 लाख रुपए कीमत का सागौन चिरान, स्लीपर और 11 मशीनों को जप्त किया गया था। लेकिन विभाग इन फर्नीचर मार्ट के मालिकों पर किस प्रकार की कार्रवाई की गई है मामले पर जिले के आला अधिकारी जानकारी देने से बच रहे हैं।

एक ओर शासन प्रशासन वनों को बचाने के लिए लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर रही है और विभाग में भी विभाजन कर अलग अलग कर्मचारियों व अधिकारियों को अलग अलग दायित्व दिया गया है ताकि बेसकीमती वनों की रक्षा करें लेकिन इन लापरवाह कर्मचारी व अधिकारी के वजह से ही मूल्यवान सागौन लकड़ी की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है।

विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बनकर इस गोरख धंधा का खेल देखते रहे हैं। बीजापुर वन मण्डल में बफर क्षेत्र के डीएफओ का चार्ज अशोक पटेल लेने के बाद से ही छापा मारी कार्रवाई जारी है इससे पहले यह गोरख धन्धा जोरों से चल रहा था। अब इस धंधे पर लगाम लगाने में वन विभाग कितना खरा उतरेगा आने वाला समय ही बताएगा लेकिन इस कार्यवाई ने अवैध कारोबारियेां मे दहशत पैदा कर दी है।