19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CMHO Recruitment Scam: CMHO दफ्तर में नौकरी का ‘रेट कार्ड’! 2 लाख दो और जॉब लो- बड़ा खुलासा

CMHO office recruitment controversy: स्वास्थ्य विभाग की भर्ती प्रक्रिया पर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है। CMHO कार्यालय में थर्ड और फोर्थ क्लास नौकरी के लिए 2 लाख रुपये तक मांगने और ‘सेटिंग’ से नौकरी दिलाने के दावों का खुलासा हुआ है।

2 min read
Google source verification
CMHO दफ्तर में नौकरी देने का स्कैम (photo source- Patrika)

CMHO दफ्तर में नौकरी देने का स्कैम (photo source- Patrika)

CMHO Recruitment Scam: जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। पत्रिका पड़ताल में सामने आया है कि थर्ड और फोर्थ क्लास की नौकरियों के लिए अभ्यर्थियों से 2 लाख रुपए तक की मांग की जा रही है और बदले में ‘पक्की नौकरी’ दिलाने का दावा किया जा रहा है। इस मामले में पत्रिका ने एक कर्मचारी से अभ्यर्थी बनकर बात भी कि जिसमें सामने आई बातचीत में भर्ती प्रक्रिया को लेकर ‘सेटिंग’ की बात कही जा रही है।

CMHO Recruitment Scam: बातचीत में खुला ‘रेट कार्ड’

सीएमएचओ कार्यालय से जुड़े एक कर्मचारी के साथ हुई बातचीत में साफ तौर पर कहा गया कि ’’2 लाख रुपए दो, किसी भी वर्ग के हो नौकरी लग जाएगी।’’ बातचीत में यह भी दावा किया गया कि परीक्षा से लेकर मेरिट लिस्ट में नाम लाने और नियुक्ति आदेश जारी होने तक पूरी प्रक्रिया ‘मैनेज’ कर ली जाएगी। कर्मचारी ने यह भी कहा कि बहुत लोग पैसे देने के लिए तैयार हैं, जल्दी बताओ तो सीट बुक करवा देंगे। यहां तक कि कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को भी पैसे के दम पर चयन सूची में शामिल कराने की बात कही गई।

ऊपर तक पैसा देने’ की बात भी आई सामने

बातचीत में यह भी कहा गया कि यह पैसा ’’ऊपर तक देना पड़ता है’’, जिससे यह संकेत मिलता है कि मामला केवल एक स्तर तक सीमित नहीं हो सकता। हालांकि इन दावों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इससे पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नौकरी के नाम पर इस तरह के लेन-देन को युवाओं के भविष्य से सीधे खिलवाड़ हो रहा है। जरूरत इस बात की है कि प्रशासन इस पूरे मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए ताकि योग्य बेरोजगारों के साथ न्याय हो।

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़

नौकरी के नाम पर इस तरह के कथित लेन-देन के दावे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ माने जा रहे हैं। जरूरत इस बात की है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाए, ताकि भर्ती प्रक्रिया में भरोसा कायम रह सके। दरअसल यह भर्ती दिसंबर 2025 में निकाली गई थी। इसमें तीसरे क्लास की भर्ती हाल में ही पात्रता सूची जारी की गई है। अब इनका लिखित परीक्षा 23 और 24 अप्रेल को होगा। वहीं चौथे श्रेणी के लिए सीधे मेरिट लिस्ट जारी होगी उसी के आधार पर ही लोगों की भर्ती होगी।

CMHO Recruitment Scam: बातचीत के कुछ अंश

नौकरी का क्या जुगाड़ है?

’’डन करना है या नहीं? कितने लोग हैं आपके पास?
कैटगिरी का तो कुछ समस्या नहीं आएगा ना?

’’2 लाख दो, किसी भी वर्ग का हो, नौकरी पक्की समझो।’’ 25 से 50 हजार तक की सैलरी रहेगी । पेपर से लेकर मेरिट लिस्ट तक सब सेट हो जाएगा, कोई दिक्कत नहीं होगी।

कब तक पैसा देना है…कल तक तो बहुत जल्दी है ?

कल तक दे दें। ’’बहुत लोग लाइन में हैं, ज्यादा पैसा देने को तैयार हैं। जल्दी बताओ, सीट बुक करवा दूंगा।’’ ’’मेरे ऊपर विश्वास रखो, नाम

लिस्ट में लाना हमारी जिम्मेदारी है।’’

पैसा ज्यादा है…मुश्किल हो रहा व्यवस्था करने में?
’’ऊपर तक पैसा जाता है… सबको देना पड़ता है।’’ पैसा तो पूरा देना होगा। वह भी जल्द।