23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलग-अलग राज्यों के रेड जाने से पहुंचे दरभा के 380 मजदूर, सभी को किया गया क्वारंटाइन, शिविर में ऐसी महिलाएं भी हैं शामिल जो…..

दरभा सीईओ व तहसीलदार द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक दरभा ब्लॉक के चार गांव में 700 से अधिक मजदूर क्वारंटाइन पर हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Dummy Image

अलग-अलग राज्यों के रेड जाने से पहुंचे दरभा के 380 मजदूर, सभी को किया गया क्वारंटाइन, शिविर में ऐसी महिलाएं भी हैं शामिल जो.....

जगदलपुर. कोरोना संक्रमण प्रभावित इलाके से आए ३८० मजदूर इस समय दरभा ब्लॉक के चार गांव में रह रहे हैं। जिला प्रशासन ने सभी को क्वारंटाइन कर रखा हुआ है। यह सभी मजदूर या तो पैदल या फिर अन्य साधनों के जरिए अपने घर जाने के लिए निकले थे। लेकिन सीमा पार करते समय इन्हें रोक लिया गया। अब इन मजदूरों को दरभा के छिंदावाड़ा, नेगानार, चिंगपाल में रखा गया है। इन मजदूरों में कुछ गर्भवती महिला भी शमिल हैं। इसके लिए जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था कर रखी है। इन्हें सूखा राशन दिया जा रहा था। लेकिन अब इन्हें पौष्टिक एवं पका हुआ आहार उपलब्ध करवाया जा रहा है।

रेड जोन के 380 तो ग्रीन जोन से 312 मजदूर यहां क्वारंटाइन
दरभा सीईओ व तहसीलदार द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक दरभा ब्लॉक के चार गांव में 700 से अधिक मजदूर क्वारंटाइन पर हैं। यह सभी ऐसे मजदूर हैं जो किसी और राज्य गए थे। इनमें से रेड जोन से आने वाले मजदूरों मे नेगानार में 86, चिंगपाल में 130, छिंदावाडा में 134 तथा दरभा में 30 मजदूर को क्वारंटाइन कर रखा गया है।

पत्रिका की खबर के बाद विधायक भी पहुंचे, मजदूरों से की मुलाकात
पत्रिका ने हैदराबाद से पैदल बस्तर पहुंचे मजदूरों की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसे देखने के बाद शनिवार को विधायक रेखंचद जैन दरभा पहुंचे। यहां रह रहे मजदूरों से मुलाकात की। रेखचंद जैन ने यहां गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार व पका हुआ भोजन देने के निर्देश दिए हैं।