
8 लाख के खूंखार इनामी डिप्टी कमांडर ने डाले हथियार, इन संगीन वारदातों को दे चुका है अंजाम
Naxal Surrender : दंतेवाड़ा. मलांगिर एरिया कमेटी के डिप्टी कमांडर ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। माओवादियों की खोखली विचारधारा से तंग आकर इस उप पुलिस अधीक्षक के सामने अपने हथियार डाले है। आत्म समर्पित नक्सली पिछले कई सालों से संगठन के लिए काम कर रहा था। जिसपर सरकार ने ८ लाख का इनाम घोषित किया है।
2007 से नक्सली संगठन में था शामिल
मुचाकी बुदरा उर्फ नरेश पिता बंडी मुचाकी निवासी दुरमा थाना जगरगुंडा जिला सुकमा के द्वारा पुर्नवास योजना से प्रभावित होकर माओवादियों के खोखले विचारधारा से तंग आकर पुलिस के सामने अपने हथियार डाले है। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्ल्व ने बताया कि, २००७ से नक्सली संगठन में सदस्य के रूप में शामिल था जो 2008 में मतदान पेटी व हथियार लूटने की घटना में शामिल था। एक ग्रामीण को घर से निकालकर मारपीट व लूटपाट करने की घटना में शामिल था।
Click & Read More : Naxal Surrender
Published on:
25 Aug 2019 11:47 am
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
