29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर पर अकेली थी युवती, पिछे से आया युवक और कर दिया इस घातक हथियार से वार, मौत

किसी बात को लेकर नाराज युवक ने कर दी कुल्हाड़ी मारकर युवती की हत्या, घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Virendra Kumar Mishra

•

Updated: 27 Jul 2019, 2:58 PM IST

death

घर पर अकेली थी युवती, पिछे से आया युवक और कर दिया इस घातक हथियार से वार, मौत

जगदलपुर. बड़ांजी थाना क्षेत्र के कुमली में रहने वाली जनमती कश्यप की गांव में रहने वाले डमरू मौर्य ने शुक्रवार को कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार की शाम करीब ६ बजे की है। ग्राम कुमली चिल्लागुड़ा पारा में रहने वाली जनमती कश्यप (१८) अपने घर पर थी। तभी किसी विवाद को लेकर आरोपी डमरू मौर्य उसके पास पहुंचा। विवाद बढऩे पर अपने पास रखी कुल्हाड़ी से उस जनमती पर जान लेवा हमला किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी डमरू मौर्य मौके से फरार हो गया।

मौत की सूचना परिजन ने डायल 112 को दी। जिसके बाद वारदात स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शनिवार की सुबह पीएम के बाद शव परिजन के सुपूर्द किया जाएगा। इधर आरोपी की तलाश में पुलिस लगी है। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने ३०२ के तहत एफआइआर दर्ज किया है।