
जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जगदलपुर में जवानों के बीच खूनी संघर्ष (Clash between CRPF Jawans) की खबर आ रही है। दरअसल यह केशलूर के पास स्थित सेड़वा कैम्प का मामला है।
खबरों के अनुसार सीआरपीएफ (CRPF) 241 बटालियन के जवानों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। विवाद के दौरान एक जवान ने ताबड़तोड़ फॉयरिंग की। मौके में एक सीआरपीएफ जवान की मौके पर मौत की खबर आ रही है। जवानों के बीच खूनी संघर्ष में दो गंभीर घायल हो गए हैं। घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर ले जाने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल जवानों के बीच खूनी संघर्ष की वजह का पता नहीं चल पाया है।
छत्तीसगढ़ में जवानों के बीच खूनी संघर्ष की यह पहली घटना नहीं है। 2019 में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में स्थित आईटीबीपी के कैंप में जवानों के बीच आपसी नोकझोंक ने खूनखराबे का रूप ले लिया। अंधाधुध गोलियां चलीं जिसमें 6 जवानों की मौके पर मौत हो गई थी। इस घटना में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
Published on:
29 Jan 2021 12:37 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
