
First Phase Voting Loksabha 2024:बस्तर में मतदान का सिलसिला जारी है। मंत्री, प्रत्याशी के बाद अब विधायकों का मतदान जारी है। दंतेवाड़ा के विधायक चैतराम अटामी, विधायक लता उसेंडी ने वोट किया। अटामी ने कहा कि सभी मतदान अवश्य करें और लोकतंत्र के पर्व में अधिक से अधिक मतदान कर जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं।
वोट डालने के लिए सुकमा के कलेक्टर पूरे परिवार के साथ लाइन में लगे। अपने मतदान अधिकार का प्रयोग करते हुए भाजपा लोकसभा सह संयोजक व पार्षद संजय पांडेय ने भी परिवार के साथ मतदान किया। भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप,विधायक विनायक गोयल, कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा, मोहन मरकाम और वन मंत्री केदार कश्यप, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने मतदान किया।
Published on:
19 Apr 2024 11:27 am
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
