28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्तर का मड़िया पेज पीते ही सभी कोल्ड ड्रिंक्स को भूल जाएंगे आप, इन बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज

Bastar Ragi Millet: मंडिया पेज को स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। विशेषकर, जैसे ही गर्मी का मौसम आता है, ग्रामीण इलाकों के लोगों के साथ शहरी इलाकों में भी इसकी डिमांड बढ़ जाती है। यह बस्तर की वनोपज रागी से बनती है। इस पेय का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है।

2 min read
Google source verification
बस्तर का मड़िया पेज

बस्तर का मड़िया पेज प्रतिकात्मक तस्वीर

Bastar Ragi Millet: छत्तीसगढ़ का बस्तर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां के पेड़-पौधे, नदी, पहाड़, पर्वत, झरने, सबका मन मोह लेते हैं। यही नहीं, यहां के आदिवासी सैलानियों का ध्यान आकर्षित करते हैं। आधुनिकता के इस दौर में भी ये आदिवासी (Tribals) अपनी पारम्परिक तौर तरीकों को सहेजे हुए हैं। इनका खान-पान, रहन-सहन, तौर-तरीका, सारी चीजें बांकी जगहों के लोगों से भिन्न होती हैं।

ये आदिवासी आज भी अपने पारंपरिक तौर-तरीकों के साथ जीना पसंद करते हैं। वैसे तो आपने आदिवासियों(Tribals) के बहुत से तरह के पकवान या व्यंजनों के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं आदिवासियों द्वारा पेय पदार्थ के रूप में प्रयोग किए जाने वाले मड़िया पेज (Bastar Ragi Millet)के बारे में जिसे हम आमतौर पर रागी कहते हैं।

बस्तर(Bastar) के आदिवासियों द्वारा पेय पदार्थ है मड़िया पेज। इस मंडिया पेज(Madia pej) को सवास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। विशेषकर, जैसे ही गर्मी का मौसम आता है, ग्रामीण इलाकों के लोगों के साथ शहरी इलाकों में भी इसकी डिमांड(Demand) बढ़ जाती है। यह बस्तर(Bastar) की वनोपज रागी से बनती है। इस पेय का कोई साइड इफेक्ट(Side Effects) नहीं होता है।

यह भी पढ़ें: दुनिया में पहली बार एक साथ 150 पिको सैटेलाइट्स की होगी लॉन्चिंग, दंतेवाड़ा के 75 छात्र भी होंगे शामिल

कैल्शियम और डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण(calcium and diabetes)
बस्तर के ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरी करने वाले महिला और पुरुषों के लिए यह मंडिया पेज किसी लस्सी और कोल्डड्रिंक से कम नहीं होती। यह पेय पदार्थ शरीर में ठंडक पहुंचाने के साथ कैल्शियम और डायबिटीज(calcium and diabetes) के मरीजों के लिए रामबाण का काम करती है। यह सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती है। इस वजह से ख़ास तौर पर गर्मी के मौसम में बस्तर में अधिकतर बस्तरवासी मंडिया पेज(Bastar Ragi Millet) ही पीते हैं।

कैल्शियम और विटामिन से भरपूर
मंडिया पेज औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इस वजह से यह शरीर को ताकत देने के साथ ही डायबिटीज(diabetes) मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस पेय पदार्थ में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन सी होने के कारण यह शरीर को बहुत लाभ करता है। आदिवासी अंचलों की महिला, पुरुष तो इसका सेवन करते ही हैं साथ ही छोटे बच्चों और बुजुर्गों के द्वारा भी मंडिया पेज(Madia Pej) का सेवन किया जाता है।

ग्रामीणों की सेहत का सबसे बड़ा राज
मंडिया पेज(Madia Pej) को ग्रामीणों की सेहत का सबसे बड़ा राज माना जाता है। आपने अक्सर देखा होगा कि शहरी लोगों की अपेक्षा ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोग ज्यादा हट्टे कट्टे और स्वस्थ होते हैं। उनकी आयु भी लंबी होती है। आपको बता दें कि इस सेहत के पीछे बस्तर के वनोपज हैं। बस्तर के आदिवासी विभिन्न तरह के भाजी तो खाते ही हैं लेकिन इसके साथ ही ये मंडिया पेज(Bastar Ragi Millet) का नियमित रूप से सेवन भी करते हैं।

डायबटीज मरीजों के लिए है रामबाण
बस्तर के आदिवासियों के लिए मंडिया पेज(Madia Pej) प्रमुख पेय पदार्थ है। यदि आप कभी बस्तर जाएंगे तो आप देखेंगे कि गर्मी के मौसम में लगभग सभी के घरों में मड़िया पेज बनाकर इस पेय का सेवन किया जाता है। आदिवासी अंचलों में सभी घरों में मंडिया पेज(Madia Pej) बनाना सामान्य बात है। रागी से बने इस मंडिया(Bastar Ragi Millet) पेज को पीने से कई सारे लाभ मिलते हैं। एक तरह से यह शक्ति वर्धक पेय का काम करती है। शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के साथ ही यह पाचन क्रिया को भी ठीक करने का काम करता है।