
नैना सिंह धाकड़
Naina Singh Dhakad: छत्तीसगढ़ के बस्तर की बेटी नैना सिंह धाकड़ ने माउंट एवरेस्ट की फतह हासिल कर छत्तीसगढ़ के साथ पूरे देश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू ने उन्हें लैंड एडवेंचर अवॉर्ड से सम्मानित किया है। 30 नवंबर यानि बुधवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों नैना को यह अवार्ड दिया गया है।
नैना को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र समेत 15 लाख रुपए भी दिए सम्मान स्वरुप दिए गए हैं। नैना छत्तीसगढ़ की पहली बेटी है जिन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नैना के अतिरिक्त शुभम धनंजय वनमाली को वाटर एडवेंचर और ग्रुप कैप्टन कुंवर भवानी सिंह सम्याल को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया है।
चोटियों पर लहराया तिरंगा
नैना सिंह धाकड़ बस्तर के एकटागुड़ा निवासी हैं। नैना धाकड़ लगभग 10 साल से पर्वतारोहण में सक्रिय हैं। दुनिया की सबसे ऊंची माउंट एवरेस्ट में करीब 8848.86 मीटर की चढ़ाई कर बस्तर की बेटी नैना ने इतिहास रच दिया था। दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी लोत्से पर नैना ने 8516 मीटर की चढ़ाई की थी। नैना इस कामयाबी को हासिल करने वाली छत्तीसगढ़ की पहली बेटी है। नैना ने इन दोनों चोटियों पर तिरंगा लहराया था। साथ ही 'बेटी बचाव, बेटी पढ़ाओ' का संदेश भी दिया था।
इसलिए दिया जाता है पुरस्कार
जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने साल 2021 के लिए तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कारों का ऐलान किया है। हर पुरस्कार हर साल एडवेंचर के क्षेत्र में दिया जाता है। इन पुरस्कारों में लैंड एडवेंचर, वाटर एडवेंचर, एयर एडवेंचर और लाइफ टाइम अचीवमेंट ये चार श्रेणियां शामिल हैं।
बस्तर के युवक-युवतियों में प्रतिभा
अवॉर्ड के लिए चयनित होने के बाद नैना सिंह धाकड़ ने कहा, जब मुझे पता चला कि, पुरस्कार के लिए मैं चयनित हुई हूं, तो बेहद खुशी हुई। बस्तर जैसे इलाके में रहने वाले युवक-युवतियों में प्रतिभा छिपी हुई हैं। बस उन्हें एक सुनहरे मौके की तलाश है।
Published on:
01 Dec 2022 02:10 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
