19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्तर का प्रसिद्द कोटमसर गुफा तीन माह के लिए हुआ बंद, पर्यटकों के लिए अब 1 अक्टूबर से खुलेगा

बस्तर में बारिश के दस्तक के साथ ही कोटमसर गुफा अब 3 महीने के लिए बंद कर दिया गया है। अब पर्यटकों के लिए 1 अक्टूबर से पुनः खुलेगा। पढ़िए पूरी खबर।

less than 1 minute read
Google source verification
photo1656652701_2.jpeg

जगदलपुर। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है कोटमसर एक भूमिगत गुफा। इसे देखने के लिए हर साल देश विदेश से बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंचते हैँ। इसमें मौजूद झूमर यहाँ का प्रमुख आकर्षण केंद्र है।

कांगेर घाटी में कोटमसर गुफा आज बंद हो गया। इस वर्ष यह गुफा पर्यटकों के लिए 30 जून तक खुला था। बस्तर में बारिश में देरी होने के चलते घाटी प्रबंधन ने इस गुफा का द्वार 15 के बजाय 30 जून तक खोला था। अब यह गुफा तीन महीने बाद 1 अक्टूबर को खुलेगा। इस वर्ष पर्यटकों को 15 दिन अतिरिक्त समय दिए जाने का अच्छा प्रतिसाद मिला। 15 से 30 जून के मध्य सैकड़ों पर्यटकों ने कुटुमसर गुफा पहुचकर मौके का फायदा उठाया।

गौरतलब है कि कांगेरवैली में कुटुमसर गुफा यहां आने वाले सैलानियों के लिए सबसे रोमांचक और कौतूहल का केंद्र है। यहां पहुँच मार्ग के मनोरम दृश्य सभी को भाते हैं। यही वजह है कि यहां देश विदेश के हजारों पर्यटक गुफा पहुचकर यहां की विविधताओं का आनंद लेते हैं। कुटुमसर गुफा को प्रति वर्ष 15 जून को बारिश के दौरान गुफा के भीतर पानी भर जाने से 4 माह के लिए बंद कर दिया जाता है।

अन्य गतिविधियां रहेगी जारी-
कांगेरवैली में ईको पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस बार पार्क में पर्यटकों को आकर्षित करने के तरह की गतिविधियाँ जारी रहेगी। इसी के तहत हाल ही में नेशनल पार्क द्वारा इस दौरान होमेस्ट, ट्रेकिंग,बर्डिंग एवं एडवेंचर स्पोर्ट्स के द्वारा फायरफ्लाई फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। इसमें पर्यटक बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। समूहों को लाभ पहुंचाने और भी योजना है।

कुटुमसर गुफा के द्वार 30 जून तक खोले रखने का फायदा सैकड़ों पर्यटकों और स्थानीय व्यवसाइयों को मिला है। मानसून के दौरान कई कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
-धम्मशील गणवीर, निदेशक कांगेरघाटी राष्ट्रीय उद्यान