13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संयुक्त संचालक पद से हटाया तो झलका दर्द, कहा अब नौकरी छोड़ने का मन

Jagdalpur News: लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक की जिम्मेदारी संभाल रहे बीआर पुजारी को जब उनके स्थानांतरण की जानकारी मिली तो इस बात से आहत हो गए।

2 min read
Google source verification
BR Pujari removed from the post of joint director

संयुक्त संचालक पद से हटाया

जगदलपुर। Chhattisgarh News: लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक की जिम्मेदारी संभाल रहे बीआर पुजारी को जब उनके स्थानांतरण की जानकारी मिली तो इस बात से आहत हो गए। रविवार को सोशल मीडिया में उनका दर्द झलक आया। उन्होंने लिखा कि अपने जीवन के 20 साल बीजापुर जिले को दिए। यहां शायद ही कोई ऐसा गांव (CG Hindi news) बचा होगा, जहां उन्होंने सेवा नहीं दी।

उन्होंने कहा कि साजिश के तहत उनका ट्रांसफर नारायणपुर किया गया। यहां सीएमएचओ की जिम्मेदारी संभलते हुए 15 महीने के बाद ही दंतेवाड़ा ट्रांसफर कर दिया। यहां से भी पांच महीने में ही स्थानांतरित करते हुए संयुक्त संचालक बना दिया गया। अब यहां भी पांच महीने के अंदर हटाकर जिला अस्पताल में भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई से आहत बताते हुए नौकरी छोडऩे का मन बनाने तक की बात उन्होंने कह दी है।

यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़ में दो चरण में होंगे चुनाव, 7 और 17 नवंबर को डाले जाएंगे वोट, नतीजे इस तारीख को

क्या है मामला

स्वास्थ्य विभाग में बड़ा उलटफेर हुआ है। राज्य सरकार ने आदेश जारी करते हुए अब तक संयुक्त संचालक की जिम्मेदारी संभाल रहे बीआर पुजारी का स्थानांतरण करते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय जगदलपुर यानी महारानी अस्तपाल भेज दिया गया है। वहीं इनकी जगह (Jagdalpur News) मेकाज के ही वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट कृष्णकुमार नाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़े: congress meeting : कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू, CM बघेल समेत बड़े नेता मौजूद, देखें वीडियो