13 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युगांडा से कॉल कर ऐंठ लिए लाखों रूपए, मन नहीं भरा तो पहुंच गया जगदलपुर, हुआ गिरफ्तार

अंतर्राष्ट्रीय ठग गिरोह में संलिप्त आरोपी को पकडऩे में पुलिस को मिली कामयाबी, करोड़ों का इनाम लगाने का झांसा देकर करता था लोगों से ठगी

2 min read
Google source verification
युगांडा

युगांडा से कॉल कर ऐंठ लिए लाखों रूपए, मन नहीं भरा तो पहुंच गया जगदलपुर, हुआ गिरफ्तार

जगदलपुर. युगांडा निवासी एक आरोपी को ठगी के मामले में पकडऩे में बोधघाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उक्त आरोपी पर इनामी राशि जीतने का झांसा देकर 14 लाख से अधिक राशि वसूलने का आरोप है। जिसकी तलाश लंबे समय से पुलिस कर रही थी।

कुल 14 लाख 81 हजार 50 रुपये जमा करवा लिए
नगर पुलिस अधीक्षक हेम सागर सिद्दार ने बताया कि दीनबंधु कुजूर पिता कल्याण कुजूर उम्र 35 वर्ष निवासी करितगांव ने लगभग डेढ़ माह पूर्व बोधघाट थाने में आवेदन दिया गया था, कि उसके मोबाइल पर कनाडा की कोई कंपनी से चार करोड़ अस्सी लाख रुपए की इनामी राशि जीतने का एसएमएस आया था। जिसके बाद उक्त राशि को प्राप्त करने के लिए मिस्टर थॉमस व तरुण कुमार सिंह ने स्वयं को कनाडा हाई-कमीशन व रिजर्व बैंक का अधिकारी बताते हुए दीनबंधु के मोबाइल पर कॉल कर अलग-अलग बैंक खातों में टैक्स देने के नाम पर कुल 14 लाख 81 हजार 50 रुपये जमा करवा लिए। जिसके बाद पुलिस की टीम गठित कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। इस बीच दो दिन पूर्व युगांडा निवासी काटो वाम्बले पिता फेलिक्स वाम्बले प्रार्थी से और रकम ऐठंने की फिराक में जगदलपुर पहुंचा था। प्रार्थी को शंका हुई और उसने उक्त सुचना बोधघाट पुलिस थाने में जाकर की। जिसके बाद उसे को मुखबीर बोधघाट पुलिस ने शहर से गिरफ्तार कर लिया।

उक्त आरोपी के पास से सफेद रंग का डिजिटल लाकर, विदेशी मुद्रा जैसे दिखने वाले 31 बंडल, केमिकल युक्त एक कांच की बोतल, पासपोर्ट, तीन नग मोबाइल, पर्स सहित पांच हजार दो सौ रुपये जप्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ भादवि कि धारा 420, 120(बी) के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से देर शाम उसे जेल दाखिल किया गया है।

बोधघाट थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने बताया कि, मामले में दुसरे देश के नागरिक की संलिप्तता होने के कारण व अन्य आरोपियों की भी तलाश करने साइबर सेल की मदद ली जा रही है। संबंधित बैंक खातों को भी खंगाला जा रहा है, जिसमें प्रार्थी से राशि जमा करवाया गया है।