23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election 2023 : लोकतंत्र को सशक्त बनाने और मजबूत राष्ट्र निर्माण के लिए मतदान आवश्यक

CG Assembly Election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अब कुछ दिनों का समय बाकी रह गया है। ऐसे में उम्मीदवारों ने अपने अपने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।

2 min read
Google source verification
CG Election 2023 : लोकतंत्र को सशक्त बनाने और मजबूत राष्ट्र निर्माण के लिए मतदान आवश्यक

CG Election 2023 : लोकतंत्र को सशक्त बनाने और मजबूत राष्ट्र निर्माण के लिए मतदान आवश्यक

जगदलपुर। CG Assembly Election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अब कुछ दिनों का समय बाकी रह गया है। ऐसे में उम्मीदवारों ने अपने अपने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। राजनीतिक दलों के बड़े बड़े नेताओं ने भी बस्तर आकर अपने उम्मीदारों के पक्ष में चुनावी वादे कर रहे हैं। बस्तर के युवा भी लोकतंत्र के सबसे बड़े आयोजन में अपना मतदान करने तैयार हैं।

मिले बुनियादी सुविधाएं

चार्वी शर्मा, हर्षिता जैन, अंबिका रथ और दिशा पवार का कहना है कि बस्तर यूनिवर्सिटी में आज भी कई बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही है। महाविद्यालयों में रिसर्च के लिए सुविधाएं बढ़ाई जानी चाहिए। रोजगारमूलक कोर्स की शुरुआत की जानी चाहिए। इसके साथ ही बस्तर विवि को केंद्रीय विवि का दर्जा मिलना चाहिए। बस्तर में छात्र छात्राओं को समय पर परीक्षाओं का रिजल्ट मिले।

औपचारिकता न हो

शहर के एक निजी महाविद्यालय में पढ़ाई कर रही छात्राओं की टीम से आज पत्रिका ने मतदान को लेकर चर्चा किया। चर्चा के दौरान युवा छात्राओं ने कहा कि वोटिंग सिर्फ एक औपचारिकता नहीं है बल्कि यह लोकतंत्र का एक आधार स्तंभ है जो आम जनता को अपने देश को सशक्त बनाने का अवसर देता है। मतदान भारत के लाखों लोगों के सपनों, चिंताओं और आकांक्षाओं को आवाज देता है। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए अपने कर्तव्य का पालन करते हुए प्रत्येक नागरिक को मतदान करना चाहिये।

जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ काम करने वाले नेता होंछात्राओं ने कहा कि देश में चुना हुआ जनप्रतिनिधि सामाजिक और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हमें चाहिए कि सक्षम नेताओं को चुनकर प्रदेश के उत्थान के लिए आगे लाएं। हमारा नेता ऐसा हो जो शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और गरीबी उन्मूलन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर काम कर सके और पूरी जवाबदेही के साथ काम कर सके। जिससे समस्याएं निस्तारित हो सकें।

बड़े सुधार की शिक्षा के क्षेत्र में जरूरत

महाविद्यालयीन छात्राओं अरबिया हुसैन, चेतना संतवानी, नेहा नाग, एम प्रियंका ने अपनी बात बेबाकी से रखते हुए कहा कि बस्तर में आज भी शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता है। यहां स्कूली शिक्षा से लेकर माहाविद्यालयीन स्तर में बड़े सुधार की जरूरत है। तकनीकी शिक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। यहां पढ़ाई के बाद युवा रोजगार के तलाश में अपना काफी समय बर्बाद कर देता है। आने वाले सरकार को चाहिए कि वह शिक्षा पूरा कर चुके छात्र छात्राओं के लिए प्लेसमेंट की सुविधा दें और रोजगार के साधन मुहैया कराएं।