
CG Election 2025: त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में गुरुवार को नाम वापसी का दिन था, जिसमें जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच और पंचों के कई प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया। इसके उपरांत चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह प्रदाय किया गया। चुनाव चिन्ह मिलने के साथ ही आज से पंचायत चुनाव तेज हो जाएगा। प्रत्याशी अपने चुनाव चिन्ह का प्रचार-प्रसार करने अब वार्ड और मोहल्ले में घर-घर दस्तक देंगे।
वहीं जिला पंचायत सदस्य की दावेदारी से कुछ बड़े नाम वापस हुए हैं। जिसमें जगदलपुर जनपद अध्यक्ष रही अनिता पोयाम और मालती बैज हैं। कलेक्टोरेट कार्यालय में जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन के रिटर्निंग ऑफिस ऋषिकेश तिवारी के द्वारा नाम वापसी के उपरांत प्रत्याशियों की सूची जारी किया गया है। जिला पंचायत सदस्य के 15 क्षेत्र हैं, जिसके सदस्यों का चुनाव होना है। जिसके मुताबिक क्रमांक- 1 में बिन्दू हरि साहू, इन्दू बघेल, मल्ली धरम सेठिया और रंजिता सेठिया हैं, जबकि पूर्णिमा सिरिल और बबीता मनसा साहू ने नाम वापस लिया है।
क्रमांक- 2 में मालती गोयल, निलिमा टीव्ही रवि और रायमती सोनसाय कश्यप मैदान में हैं, जबकि अनिता पायोम ने नाम वापस लिया है। क्रमांक 3 में जेठूराम कोर्राम और वेदवती कश्यप के बीच मुकाबला है, जबकि रमेश कुमार बघेल ने नाम वापस लिया है। क्षेत्र क्रमांक 4 से मधुराम बघेल और निर्देश दीवान के बीच मुकाबला होगा। क्षेत्र क्रमांक- 5 गजामती नाग और शकुंतला कश्यप आमने सामने हैं। क्षेत्र क्रमांक 6 से चपा बघेल और कांतिबाई मौर्य मैदान में हैं। क्षेत्र क्रमांक- 7 से ज्योति कश्यप ने नाम वापस लिया है।
CG Election 2025: जबकि ललिता कश्यप और प्रमिला दुग्गा मैदान में हैं, जबकि ज्योति कश्यप ने नाम वापस लिया है। क्षेत्र क्रमांक 8 से भगवती कश्यप (उर्मिला दास), दिव्या सेठिया, सरिता जितेन्द्र पानीग्राही, स्नेहलता बैस उमीदवारी कर रहे हैं। क्षेत्र क्रमांक 9 में अशोक कुमार बघेल, बनवासी मौर्य, हाड़ीराम कश्यप, तुलाराम कश्यप, विपत हेमकांत ठाकुर मैदान में हैं। वहीं क्षेत्र क्रमांक 10 में पदमनी कश्यप, सोनी मौर्य और सुशीला कश्यप हैं, जबकि प्रेमिका कश्यप ने नाम वापस लिया है।
क्षेत्र क्रमांक 11 में कामदेव बघेल, रुकमणी कर्मा और समुन्दसाय कच्छ हैं, जबकि बलराम मौर्य, गांधी बघेल, मुन्ना राम कश्यप, तुलसीराम मौर्य ने नाम वापस लिया है। क्षेत्र क्रमांक 12 में अनिल कुमार गावड़े, बलदेव मण्डावी, देवन्द्र कुमार पोड़ियामी और कमलु राम पोयाम ने नाम वापस लिया है। क्षेत्र क्रमांक 13 आसमती बलीराम कश्यप, बनिता कौशिक, सपति महादेव नाग और तारा बेंजाम चुनाव में हैं जबकि सोनमती नाग ने नाम वापस लिया है।
क्षेत्र क्रमांक 14 से कमलु राम कारटामी, तुलूराम कश्यप और योगेश बैज हैं, जबकि मालती बैज ने नाम वापस लिया है। वहीं क्षेत्र क्रमांक 15 में चन्द्रभान कश्यप, जगरा मण्डावी, महेश कश्यप, प्रभुनाथ भारद्वाज और सोनु कश्यप के बीच मुकाबला होगा, जबकि फूलोबाई कश्यप ने नाम वापस लिया है।
Updated on:
07 Feb 2025 10:49 am
Published on:
07 Feb 2025 10:48 am

बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
