6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Monsoon Update:13 जून तक होगी छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, मौसम विभाग ने दी बड़ी जानकारी

CG Monsoon Update: केरल में 31 मई को मानसून के दस्तक देने के पूर्वानुमान के साथ ही देश के अन्य राज्यों में भी मानसून की शुरुआत हो जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Monsoon Update

CG Monsoon Update: बस्तर संभाग में पिछले हते हर दिन बारिश की स्थिति बन रही थी। सोमवार को मौसम सामान्य रहा और तापमान में इजाफा भी दर्ज किया किया गया। इस बीच रविवार को अंडमान निकोबार में मानसून पहुंच गया। केरल में 31 मई को मानसून के दस्तक देने के पूर्वानुमान के साथ ही देश के अन्य राज्यों में भी मानसून की शुरुआत हो जाएगी। वहीं मौसम विभाग के पूर्वनुमान के अनुसार मानसून 13 जून को बस्तर से होते हुए छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगा। इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में अच्छी बारिश होने की भी उमीद है।

यह भी पढ़ें: Monsoon update 2024: आ गया मानसून ! अगले 24 घंटे में जमकर बरसेंगे बादल, अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 106 प्रतिशत तक बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून के जगदलपुर पहुंचने की सामान्य तिथि 13 जून है। इस वर्ष 106 प्रतिशत वर्षा की संभावना का मतलब है कि सामान्य से इस वर्ष अधिक बारिश होने की संभावना है। इसका मुय कारण एलनीनो है, एलनीनो का प्रभाव कम हो गया है यानी न्यूट्रल कंडीशन पर है। जिसके कारण इस वर्ष अच्छे मानसून की संभावना है। मानसून आमतौर पर 1 जून को केरल में प्रवेश करता है, इसके बाद यह उत्तर की ओर बढ़ता है, और 15 जुलाई के आस-पास पूरे देश को कवर कर लेता है।