प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि राशन दुकानों पर चने की कालाबाजारी की जा रही है और पात्र हितग्राहियों को तय मात्रा में चना नहीं दिया जा रहा। जांच में ये आरोप सही पाए गए, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है। एसडीएम तिवारी ने बताया कि जिले में कई महीनों से चने की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी।