23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए साल में बस्तरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! CM देंगे 356 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

CG News: प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने एक दिवसीय बस्तर जिले के प्रवास पर कुल 356 करोड़ 44 लाख रुपए से अधिक लागत के 228 विकास कार्यों की सौगात बस्तरवासियों को देंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 2 Jan 2025, 1:06 PM IST

CG News

CG News: बुधवार को बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रमों में बस्तर सांसद महेश कश्यप शामिल हुए हैं। ग्राम पंचायत गारावंड में बस्तर सांसद महेश कश्यप ने सांसद निधि से स्वीकृत नेगीगुड़ा सेठिया पारा से खेत तक 200 मीटर के सीसी सडक़ जिसकी लागत 7.50 लाख है, उसका भूमिपूजन किया है।

प्रधानमंत्री को बस्तर के जनता की चिंता

इसके साथ ही माड़पाल में विश्व हिंदू परिषद की ओर आयोजित 12 घण्टे से चल रहे हनुमान चालीसा पाठ के समापन अवसर में शामिल होकर पूजा अर्चना की। इस दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार पूरे प्रदेश के विकास को नई ऱतार देने के लिए प्रतिबद्ध है। लगातार डबल इंजन की सरकार जनता को हर प्रकार से सुविधा पहुंचाने की ओर कार्य कर रही है।

सुदूर क्षेत्रों में सरकार के माध्यम से सड़क, पुल, पुलिया, पानी, बिजली पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि दिल्ली में बैठे प्रधानमंत्री को बस्तर के जनता की चिंता है। इसलिए वह हम जैसे उनके सेनापतियों को आपके बीच भेजकर आपकी हर एक मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने का कार्य कर रहे है।

47 विकास कार्यों का सीएम करेंगे लोकार्पण

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने एक दिवसीय बस्तर जिले के प्रवास पर कुल 356 करोड़ 44 लाख रुपए से अधिक लागत के 228 विकास कार्यों की सौगात बस्तरवासियों को देंगे। वहीं विधानसभा क्षेत्र बस्तर के अन्तर्गत 6 करोड़ 8 लाख रुपए की लागत से निर्मित ग्राम छोटेदेवड़ा-आवराभाटा से जैतगिरी-पाहुरबेल मार्ग, 4 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से निर्मित भैंसगांव-ठोटीपारा से अलवाही मार्ग, 3 करोड रूपए की लागत से निर्मित बोदरा से चीड़ीघाट मार्ग, 2 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से निर्मित देउरगांव मोंगरापाल मार्ग सहित कुल 45 करोड़ 41 लाख रुपए के कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

यह भी पढ़ें: CM Sai Jandarshan: बिटिया की शादी का कार्ड लेकर जनदर्शन में आया पिता, CM साय से की अपील, कही ये बात

इसी तरह विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के अन्तर्गत 42 करोड़ 81 लाख रुपए की लागत से निर्मित जगदलपुर बायपास मार्ग तथा 3 करोड़ 3 लाख रुपए की लागत से निर्मित रेट्रोफिटिंग जल प्रदाय योजना नेतानार, 03 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित परपा में आजीविका संवर्धन एवं प्रशिक्षण केन्द्र भवन सहित कुल 80 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत के 47 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

वहीं विधानसभा क्षेत्र चित्रकोट के अन्तर्गत 12 करोड़ 91 लाख रुपए की लागत से निर्मित तोकापाल से करंजी मार्ग, 06 करोड़ 21 लाख रुपए से निर्मित लालागुड़ा-रावतपारा से पुजारीपारा मार्ग, 04 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से बडे़ धाराउर-पारापुर मार्ग में नानी बहार नाला पर उच्च स्तरीय पुल सहित कुल 38 करोड़ 68 लाख रुपए से अधिक लागत के 19 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

वहीं चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 4 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली मुनगाबहार व्यपवर्तन योजना नहर निर्माण कार्य, 3 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली पैदापारा मण्डवा स्टापडेम सह पुलिया निर्माण, 2 करोड़ 98 लाख रुपए की लागत से हर्राकोडेर-पिच्चीकोडेर से अमलीधार मार्ग में स्पॉन स्लैब कलर्वट निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।