चौधरी ने कहा कि जिन शिक्षकों को विद्यालय की जरूरतों और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार स्थानांतरित किया जाना चाहिए था, उन्हें बिना किसी तर्क और जरूरत के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में भेजा जा रहा है, खासकर महिला शिक्षकों को। इससे शिक्षकों में भारी असंतोष है और छात्रों की पढ़ाई पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा।