8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Strike: विश्वविद्यालय के कर्मी इस दिन से रहेंगे हड़ताल पर, इन मांगों को लेकर कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन

CG Strike: शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को अगस्त 2023 से श्रमिक समान निधि की राशि नहीं मिली है, जिसको लेकर इन कर्मियों ने हड़ताल करने का बड़ा निर्णय लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 17 Aug 2024, 4:04 PM IST

CG Strike: employees will go on strike

CG Strike: शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में कार्यरत कलेक्टर दर के कर्मचारियों को अगस्त 2023 से श्रमिक समान निधि की राशि नहीं मिली है। जबकि शासन का आदेश है कि निधि के रूप में 4000 हजार रुपए कर्मचारियों को उनके वेतन के साथ हर महीने दिए जाएं। कर्मचारी आठ से दस हजार रुपए में आठ घंटे काम करते हैं।

यह भी पढ़ें: Bangladesh Violence: प्रदेश में घुसे बांग्लादेशी मुस्लिम, किराएदार बन रह रहे थे महीनों से, 180 से अधिक लोगों को निकाला बाहर

CG Strike: विवि के कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर

श्रम विभाग ने उन्हें इस निधि के तहत राहत पहुंचाने की कोशिश की है। यह योजना समूचे प्रदेश के अनियमिति चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों पर लागू है। विश्वविद्यालय में पिछले एक साल से इस निधि का भुगतान नहीं किए जाने से कर्मचारी आक्रोशित हैं और अब उन्होंने 20 से 24 अगस्त तक शहर के मंडी परिसर में धरना देने का निर्णय लिया है। इस दौरान विवि के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।

यह भी पढ़ें: CG Martyrs Memorial: संभाग के शहीदों का स्मारक बनाएगी सरकार, डिप्टी सीएम का बड़ा फैसला…

इस वजह से हड़ताल पर जाने का लिया निर्णय

CG Strike: उच्च शिक्षा विभाग के आदेश के बाद भी राशि नहीं दिए जाने को लेकर कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें जो पारिश्रमिक मिलता है उससे ढंग से घर भी नहीं चलता। हर दिन महंगाई बढ़ती जा रही है और जो मिलता है उससे जीवन निर्वहन मुश्किल होता जा रहा है। इसी वजह से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। कर्मचारियों ने हड़ताल की सूचना विवि के कुलसचिव को ज्ञापन सौंपते हुए दी है।