जगदलपुर। Chitrakot Waterfall : इंद्रावती नदी की जलधाराएं चित्रकोट में जलप्रपात की शक्ल में गिरती हैं। इस प्रसिद्ध जलप्रपात को देखने के लिए हर साल डेढ़ लाख से अधिक सैलानी यहां पहुंचते हैं। अब सैलानी इस जलप्रपात को निहारने का लुत्फ रात में भी उठा रहे हैं। प्रशासन ने यहां लेजर शो का इंतजाम करवा दिया है। लेजर शो की वजह से जलप्रपात की जलधाराओं पर कई रंग की रोशनी पड़ रही है। शहर के अलावा दूरदराज से भी लोग रात में इसे देखने पहुंच रहे हैं।