29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये तो रिकॉर्ड बन गया, इस जिले में 15 हजार अभ्यर्थियों ने नहीं ​दी परीक्षा! जानें वजह

CG Vyapam Exam: फार्म भरकर परीक्षा नहीं देना यह सिलसिला लंबे समय से जारी है। इसकी वजह से व्यापमं को लाखों का नुकसान हो रहा है। अब तो हालात यह हो गए हैं कि..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 7 Oct 2024, 5:46 PM IST

CG Vyapam: Recruitment exam to be held on 9th September postponed

CG Vyapam Exam: व्यापमं की भर्ती परीक्षाओं में अनुपस्थिति आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। जब से प्रदेश में व्यापमं और पीएससी की परीक्षाओं के लिए शुल्क लेना बंद किया गया है तब से बड़े पैमाने पर अभ्यर्थी आवेदन तो करते हैं लेकिन वे परीक्षा केंद्रों तक नहीं पहुंचते हैं।

CG Vyapam Exam: 15 केंद्रों में ली परीक्षा

CG Vyapam Exam: रविवार को जिले में व्यापमं ने प्रयोगशाला तकनीशियन की परीक्षा शहर के 15 केंद्रों में ली। इस परीक्षा के लिए 5970 अभ्यर्थियों ने पंजीयन करवाया था लेकिन परीक्षा में सिर्फ 2732 अभ्यर्थी ही पहुंचे। 3238 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पिछले महीने 15 तारीख को हुई छात्रावास अधीक्षक की परीक्षा में भी 14997 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: CG Vyapam Exam: 29 सितंबर को होने वाली भर्ती परीक्षा स्थगित, व्यापमं ने अचानक लिया बड़ा फैसला, मची खलबली

50 प्रतिशत अभ्यार्थियों ने नहीं दी परीक्षा

दोनों ही परीक्षा में ज्यादा की मौजूदगी की आंकड़ा 50 प्रतिशत से कम रहा है। छात्रों की अनुपस्थिति की वजह से व्यापमं को हर परीक्षा में लाखों का नुकसान हो रहा है। तैयारियों समेत शिक्षकों की ड्यूटी में काफी व्यय होता है। अभ्यर्थी इस सुविधा को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि व्यापमं ने भी अब इसे गंभीरता से लिया है और माना जा रहा है कि आने वाले वक्त में परीक्षा फॉर्म के लिए पहले की तरह शुल्क लिया जा सकता है ताकि अनुपस्थिति का यह दौर थमे।

यह बड़ी वजह

फार्म भरकर परीक्षा नहीं देना यह सिलसिला लंबे समय से जारी है। इसकी वजह से व्यापमं को लाखों का नुकसान हो रहा है। अब तो हालात यह हो गए हैं कि 50 प्रतिशत अभ्यार्थी परीक्षा देने पहुंच रहे हैं। पहली वजह नि:शुल्क और दूसरी वजह परीक्षा के टलने का है। बता दें कि व्यापमं ने परीक्षा के तीन दिन पहले टाल दिया। वहीं नई डेट में परीक्षा ली गई। शायद कई अभ्यार्थियों को इसके बारे में पता नहीं होगा।