20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी ! 15 डिग्री से भी नीचे गिरा तापमान… ठिठुरन भरी ठंड के साथ छाया कोहरा

Chhattisgarh Weather Alert : हवा में नमी और बारिश की वजह से जो न्यूनतम तापमान तूफान के दौरान 19 से 20 डिग्री के करीब था। वह अब सीधे 15 डिग्री के करीब पहुंच चुका है।

less than 1 minute read
Google source verification
cold_weather.jpg

Weather Alert : चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर अब पूरी तरह से खत्म हो चुका हैे। शुक्रवार से ही मौसम खुल गया था और इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम भी शुरू हो गया। हवा में नमी और बारिश की वजह से जो न्यूनतम तापमान तूफान के दौरान 19 से 20 डिग्री के करीब था। वह अब सीधे 15 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। यानी दो से तीन दिन में ही न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को जगदलपुर शहर का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री और न्यूनतम 15.5 डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh New CM : विधायक दल की बैठक शुरू... कुछ ही देर में मुख्यमंत्री के चेहरे पर लगेगा मुहर

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि तापमान में गिरावट का क्रम अभी पूरे हफ्ते जारी रहेगा। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं का प्रभाव समूचे प्रदेश में बढ़ेगा। बस्तर संभाग की बात करें तो यहां भी उत्तरी हवाओं के प्रभाव की वजह से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब भी पहुंच सकता है। हालांकि यह स्थिति 20 तारीख के बाद बन सकती है। इधर, शुक्रवार को मौसम खुलने के बाद सुबह के वक्त लगातार शहर में कोहरा छा रहा है। शनिवार को भी शहर में सुबह 8 बजे के बाद तक कोहरा छाया रहा।