
बीजापुर में बारिश के साथ गिरे ओले
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार की दोपहर से शाम तक तेज हवा व बारिश के साथ ओला वृष्टि हुई। यहां तीन सेंटीमीटर से ज्यादा गोलाई वाले ओला गिरने से सड़क व मैदान पट गए थे। यह ओला आधा घंटा से ज्यादा समय तक जस का तस दिखाई देता रहा। बारिश की वजह से यहां विद्युत व्यवस्था भी गड़बड़ा गई थी। यहां 29 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।
गुरुवार को सुबह से ही लोगों को उमस का एहसास हो रहा था। इस बीच दोपहर 2 बजे के बाद अचानक शहर का मौसम बदला और तेज हवाओं के बीच बारिश शुरू हो गई। इस बीच शहर के कुछ इलाकों और आसपास के गांवों से ओले गिरने की खबर भी सामने आई। शाम तक शहर में काले घने बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार द्रोणिका के असर के चलते यह स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को भी बस्तर संभाग में बारिश की भविष्यवाणी मौसम विज्ञान केंद्र ने की है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में अफगानिस्तान और उसके आसपास मध्य क्षोभ मंडल पर स्थित है। इसके प्रभाव से एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर निम्न क्षोभ मंडल पर स्थित है तथा दूसरा चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पूर्व राजस्थान और उसके आसपास निम्न क्षोभ मंडल पर स्थित है।
एक द्रोणिका बांग्लादेश से उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश निम्न क्षोभ मंडल पर स्थित है। यही वजह है कि बारिश हो रही है और शुक्रवार को भी इसकी संभावना है। बारिश की स्थिति के बीच अधिकतम तापमान में गिरावट हुआ है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम 21.7 डिग्री दर्ज किया गया।
Published on:
17 Mar 2023 11:28 am
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
