20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh Waterfall: बस्तर जाने वाले सैलानियाें के लिए बड़ी खुशखबरी, अब तीरथगढ़ जलप्रपात का करेंगे दीदार, जानिए कैसे?

Tirathgarh Waterfall: तेज बारिश और मौसम विभाग के चेतावनी के बाद तीरथगढ़ वॉटरफॉल को सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया है लेकिन...

2 min read
Google source verification
CG Tirathgarh Waterfall

Jagdalpur Tirathgarh Waterfall: कांगेर घाटी में स्थित तीरथगढ़ जलप्रपात पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया है। तेज बारिश में होने वाले खतरों और सैलानियों की सुरक्षा कारणों के चलते इसे एक जुलाई से बंद कर दिया गया था। इस संबंध में पत्रिका ने लगातार खबर भी प्रकाशित किया था।

कांगेर घाटी प्रबंधन ने बारिश का पानी कम होने के बाद स्थानीय व्यवसायियों और पर्यटकों की मांग पर कड़े सुरक्षा प्रबंध के साथ प्रवेश पर प्रतिबंध हटा लिया है। गौरतलब है कि कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान अपने मनमोहक दृश्य और जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है। प्रतिवर्ष हजारों देशी विदेशी पर्यटक इस जलप्रपात की सुंदरता का आनंद लेने आते हैं।

खतरे के चलते लगा था प्रतिबंध

हाल ही में हुई भारी वर्षा के कारण तीरथगढ़ जलप्रपात का जलस्तर काफ़ी बढ़ गया था। इस दृश्य को देखने और अपने कैमरे में कैद करने की होड़ में लगातार पर्यटकों का हुजूम उमड़ने लगा था। ऐसे में कई सैलानी जलप्रपात के नजदीक जा रहे थे जो उनके लिए खतरनाक हो सकता था। यही वजह है कि बरसात के दौरान होने वाली घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पार्क प्रबंधन ने जलप्रपात के पास पर्यटकों को जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

यह भी पढ़े: Chhattisgarh Waterfall: पर्यटकों को लुभाने वाला बस्‍तर का ये फेमस वॉटरफॉल15 दिनों से बंद, लोगों में छाई मायूसी

सुरक्षा निर्देशों के साथ प्रवेश करने

कांगेर घाटी प्रबंधन ने बुधवार को तीरथगढ़ जलप्रपात को पर्यटकों के लिए खोल दिया है। वर्तमान में पर्यटक जलप्रपात के पहले पड़ाव तक जा सकते हैं। वर्तमान में जलप्रपात के नज़दीक, शिव मंदिर और उससे नीचे के क्षेत्र में जाना और वहां नहाना प्रतिबंधित है। जलप्रपात के नीचे जाने के रास्तों को प्रबंधन ने फिलहाल लाल रिबन से बेरिकेट लगाकर बंद रखा है। इसके साथ ही पर्यटकों से आग्रह किया गया है कि वे दिए गए निर्देशों का पालन करें और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें।

तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़े जलस्तर को देखते हुए जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सैलानियों के प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था। अब बारिश रुकने और जलस्तर कम होने के बाद सुरक्षा प्रबंध के साथ जलप्रपात को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। अब पर्यटक पार्क प्रबंधन द्वारा जारी निर्देशों का पालन कर जलप्रपात देख सकते हैं। चूड़ामणि सिंह, डायरेक्टर, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान