3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

College Admission 2024: खटाखट नौकरी देने वाले इन नए कोर्स में एडमिशन शुरू… जानिए कैसे करें आवेदन

CG College Admission 2024: राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विवि में कई बदलाव हो रहे हैं जिनका फायदा छात्रों को मिलेगा। ग्रेजुएशन के कोर्सेस में 22 जुलाई तक विश्वविद्यालय स्तर पर ओपन प्रवेश दिया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 20 Jul 2024, 1:48 PM IST

cg college admission

Chhattisgarh College Admission 2024: शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय में इसी सत्र से कई नए कोर्स शुरू किए गए हैं। बि.लिब और एम.लिब जैसे रोजगारमूलक कोर्स के अलावा कई अन्य कोर्स भी शुरू हुए हैं। शहर के कॉलेजों में सीमित सीट होने की वजह से पहले छात्र दाखिले के लिए भटकते थे लेेकिन अब उन्हें विवि कैंपस में ही पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। विवि की अन्य सुविधाओं का भी वे लाभ ले पाएंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विवि में कई बदलाव हो रहे हैं जिनका फायदा छात्रों को मिलेगा। ग्रेजुएशन के कोर्सेस में 22 जुलाई तक विश्वविद्यालय स्तर पर ओपन प्रवेश दिया जा रहा है।

साथ ही 23 जुलाई को श्रेणी परिवर्तन कर विश्वविद्यालय स्तर पर 25 जुलाई तक मुक्त प्रवेश दिया जाएगा। सीट रिक्त होने पर कुलपति की अनुमति से 26 जुलाई से दिनांक 31 जुलाई तक प्रवेश दिया जाएगा। बताया गया बीकॉम में 60 और बी. लिब 30 सीट के अलावा सभी कोर्सेस में 20-20 सीट उपलब्ध हैं, जिनमें प्रवेश दिया जा रहा है। इसी तरह पीजी के कोर्सेस में 19 जुलाई से 25 जुलाई तक प्रवेश दिया जाएगा। सीट खानी होने पर कुलपति की अनुमति से 26 जुलाई से दिनांक 31 जुलाई तक प्रवेश दिया जाएगा। सभी पाठ्य्रकमों में 30-30 सीट उपलब्ध है।

मास्टर्स के इन विषयों में दिया जा रहा प्रवेश : एमए, एमलिब, कला संकाय के अंतर्गत- हिंदी, एम लिब, सामाजिक विज्ञान संकाय के अंतर्गत समाज शास्त्र, भूगोल, इतिहास, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, एमएससी, विज्ञान संकार्य के अंतर्गत भैतिकी, रसायनशास्त्र, गणित, सांख्यिकी, भू गर्भशस्त्र जीव विज्ञान संकाय के अंतर्गत- प्राणीशास्त्र, वनस्पतिशास्त्र, सूक्ष्म जीव विज्ञान, एम कॉम, वाणिज्य संकाय के अंतर्गत सभी अनिवार्य विषय समूह में प्रवेश दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Engineering College: जवानों को धमाकों और लैंडस्लाइड से बचाएगा ये कवच… रिसर्च के लिए प्रोजेक्ट को मिलेंगे करोड़ों रुपए

बीए के अंतर्गत कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय में समाज शास्त्र, अर्थशास्त्र, हिंदी साहित्य, समाज शास्त्र राजनीति विज्ञान, इतिहास, समाजशास्त्र, भूगोल, अंग्रेजी साहित्य,राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, हिंदी साहित्य, मानवविज्ञान, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, अंग्रेजी साहित्य, मनोविज्ञान, इतिहास, मानव विज्ञान, राजनीति विज्ञान, भूगोल, अंग्रेजी साहित्य, मनोविज्ञान, हिंदी साहित्य, मानव विज्ञान।

बीएससी के अंतर्गत विज्ञान संकाय में रसायनशास्त्र, भौतिकी, गणित, रसायनशास्त्र, भौतिकी, भूगर्भ शास्त्र, भौतिकी, गणित, भूगर्भशास्त्र, रसायनशास्त्र, गणित, भूगर्भशास्त्र, भौतिकी, गणित, सांख्यिकी, रसायनशास्त्र, भौतिकी, सांख्यिकी, सायनशास्त्र, गणित, सांख्यिकी, गणित, भौतिकी, कम्प्युटर विज्ञान। जीव विज्ञान संकाय के अतर्गत वनस्पतिशास्त्र में प्राणीशास्त्र, रसायनशास्त्र, वनस्पतिशास्त्र, जैव प्रौद्योगिकी, रसायनशास्त्र,वनस्पतिशास्त्र, सूक्ष्मजीव विज्ञान, रसायनशास्त्र, प्राणीशास्त्र, सूक्ष्मजीव विज्ञान, रसायनशास्त्र, प्राणीशास्त्र, रसायनशास्त्र, वानिकी, प्राणीशास्त्र, जैवप्रौद्योगिकी, रसायनशास्त्र। बीकॉम, बी लिब में भी प्रवेश की प्रक्रिया जारी है।