
जगदलपुर।Congress Protest : प्रदेशभर में यात्री ट्रेनों के संचालन में हो रही देरी और ट्रेनों को लगातार रद्द किए जाने के विरोध में जगदलपुर के कांग्रेसियों ने उग्र प्रदर्शन किया। बरसते पानी में कांग्रेसी रेल रोकने के लिए आगे बढ़े लेकिन उन्हें पुलिस ने बेरीकेड लगाकर रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों में झूमाझटकी भी हुई।
Congress Protest : इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि रेलवे कि मनमानी का खामियाजा आम यात्री महीनों से भुगत रहा है। रेलवे की ओर से ज़ब चाहे ट्रेनों को रद्द कर दिया जाता है। जनता के साथ कांग्रेस है ओर ज़ब तक व्यवस्था पटरी पर नहीं आती कांग्रेस इसी तरह से अपना विरोध प्रकट करती रहेगी।
प्रदर्शन के बीच रेलवे के अधिकारी को कांग्रेसियों ने मांगों से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संसदीय सचिव रखचंद जैन, इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदू समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
Published on:
13 Sept 2023 02:07 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
