
Dummy image
जगदलपुर. लॉकडाउन के दौरान धरमपुरा इलाके में एक प्राइवेट अस्पताल के पीछे कुएं में नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में हडक़ंप मच गया है। बताया जा रहा है कि, शिशु के शव को कुएं निकाल कर पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
नवजात बच्चे के शव को तैरते देखा गया
मिली जानकारी के मुताबिक संभाग मुख्यालय जगदलपुर के बोधघाट थानाक्षेत्र अंतर्गत आने वाले धरमपुरा इलाके में स्थित एमपीएम अस्पताल के पीछे स्थित एक कुएं में आज सुबह एक नवजात बच्चे के शव को तैरते देखा गया। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी
पुलिस ने भी देरी न करते हुए मौके पर पहुंची और शव को कुएं से निकाला। वहीं बताया जा रहा है कि, शव को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार शव के निकलने के बाद उसे तुरंत पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल भेजा गया। जहां पीएम के बाद वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं ये बात भी सामने आ रही है कि, नवजात शिशु का शव एक महीना पुराना है।
Published on:
10 Jun 2020, 12:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.