5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एकलव्य विद्यालयों में प्रवेश के लिए 23 अप्रैल को होगी चयन परीक्षा, यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Eklavya Residential School Exam 2023: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
एकलव्य विद्यालयों में प्रवेश के लिए 23 अप्रैल को होगी चयन परीक्षा

File Photo

Eklavya Residential School Exam 2023: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। चयन परीक्षा 23 अप्रैल को सवेरे 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।

जिन विद्यार्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं वे वेबसाइट के माध्यम से अपने आवेदन क्रमांक एवं मोबाइल नंबर की सहायता से आवेदन निरस्त होने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में एकलव्य संयुक्त आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6वीं में सीधे प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 23 अप्रैल 2023 को प्रातः 10.00 से 12.00 बजे तक निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: बीच-बचाव कर रहे सगे भाइयों पर जानलेवा हमला, बाइक को पैरा डालकर जलाया

चयन परीक्षा के लिए कक्षा 6वी के लिए जिन विद्यार्थियों का फार्म एक्सेप्ट किया गया है वे एकलव्य वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in/Admit-Card-Login पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक एवं अपने अभिभावक के मोबाईल नंबर की सहायता से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है एवं जिन विद्यार्थियों का फार्म रिजेक्ट किया गया है वे अपने आवेदन क्रमांक एवं अपने अभिभावक के मोबाइल नम्बर की सहायता से रिजेक्ट होने के कारण जान सकते है। परीक्षार्थी परीक्षा हेतु काले एवं नीले रंग के बाल पेन साथ लेकर आएंगे। परीक्षार्थी परीक्षा के 1 घंटे पूर्व निर्धारित परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होगें।