
जवानों ने किया नक्सलियों के ऐसे ट्रेनिंग कैंप को ध्वस्त, जहां नक्सली खुद को मानते थे सबसे सेफ, देखिए मारे गए नक्सलियों की एक्सक्लूसिव तस्वीरें
Naxal Opration : नारायणपुर. नक्सलियों के सबसे सेफ जोन माने जाने वाले इलाके को जवानों ने ध्वस्त किया जहां नक्सलियों ने खुद के लिए पूरा इंतजाम कर रखा था। यहां नक्सलियों ने अपने लिए दो पहाडिय़ों के बीच अपना कैंप बना रखा था जहां नक्सलियों को ट्रेनिंग दी जाती थी। यहां नक्सलियों के लिए पूरे इंतजाम थे खाने पीने के लिए पूरा सामान व सोने के लिए खाट व मच्छरों से बचने के लिए नक्सलियों ने यहां मच्छरदानी भी इंतजाम कर रखा था।
वापस लौटते जवानों के छिल गए पैर
इस बड़े नक्सली ऑपरेशन को अंजाम देने करीब १२० जवानों की टुकड़ी निकली थी जिन्हें अपने टारगेट तक पहुंचने में 3 दिन का समय लग गया। वापसी के दौरान जवानों ने करीब 30 से 35 छोटे बड़े नदी नालों को पार किया वहीं नमी की वजह से जवानों के पैर पूरी तहर से छिल गए है। वापसी में जवानों को करीब 140 किलोमीटर का रास्ता तय कर वापस आना पड़ा है।
नहीं हो पाई है शिनाख्त
बताया जा रहा है कि, अभी नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस नक्सल ऑपरेशन में जवानों को और क्या क्या सफलताएं मिली इसका खुलासा अभी बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा के आने के बाद ही किया जाएगा।
Published on:
25 Aug 2019 01:20 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
