3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News: बड़ी खुशखबरी! विवाहित कन्या के खाते में सीधे ट्रांसफर होंगे पैसे, जानिए कैसे मिलेगा लाभ?

Good News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रारूप बदल गया है। अब विवाहित कन्या के खाते में सीधे रकम ट्रांसफर किए जाएंगे। इस तरह से राशि खर्च होगी।

2 min read
Google source verification
Good News

Good News: सीएम साय सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में बड़ा बदलाव किया है। पूरे प्रारूप को ही बदल दिया गया है। प्रति कन्या विवाह के लिए 50 हजार रुपए खर्च करने का प्रावधान है। इस राशि को कैसे खर्च करना है, इसके लिए दिशा निर्देश जारी किए है। शासन की ओर से जारी पत्र में लिखा है 35 हजार रुपए सीधी तौर विवाहित कन्या के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

Good News: खरीद फरोख्त में नहीं लगेगा कोई आरोप

संशोधित मापदंड के अनुसार बकाया 15 हजार रुपए से कन्या के लिए सामाग्री खरीदी जाएगी। मापदंडों में बदलाव के पीछे अधिकारी खुद मान रहे हैं वित्तीय अनियमितता है। लगातार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आर्थिक अनियमितता का आरोप अधिकारियों पर लगता था।

इन आरोपों को दूर करने के लिए सरकार ने पूरे मापदंडों को ही बदल दिया है। हालांकि अधिकारी यह भी कह रहे हैं, सरकार ने इसका प्ररूप बदला है इससे सीधा लाभ कन्या को ही मिलेगा। अब खरीद फरोख्त में न तो कोई आरोप लगेगा और न ही घटिया सामाग्री की खरीदी की कोई जगह बची है।

संशोधित व्यय मापदंड का लाभ 2024-25 से मिलेगा

महिला एवं बालविकास विभाग छग शासन द्वारा यह आदेश 15 मार्च 2024 को सभी जिलों के लिए जारी हुआ है। यह आदेश महिला एवं बाल विकास के संचालक तूलिका प्रजापति ने जारी किया है। इस आदेशा को 2024-25 से प्रभावी रूप सभी जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों को लागू करना होगा।

यह भी पढ़ें: Good News for Youth: साय सरकार की अनोखी पहल! युवाओं के लिए अपग्रेड होंगे प्रदेश के 160 ITI, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

इस तरह व्यय मापदंड में संशोधन करने से बीपीएल परिवार से जुडे नव विवाहित जोडे को बड़ा लाभ मिलेगा। सरकार की यह मंशा पूर्ण रूप से जब लागू होगी दंतेवाड़ा जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में रह रहे युवक- युवतियां जो इस योजना से जुड़ेगी उन्हें विवाह उपरांत सरकार के द्वारा दी गई आर्थिक मदद गृहस्थ जीवन को और बेहतर करगी।

नव विवाहित जोड़ों को सीधा मिलेगा लाभ

Good News: विवाह आयोजन व्यवस्था एवं परिवहन पर कुल व्यय 8 हजार रुपए होगा। इसमें पंडाल और भवन किराया और प्रति जोड़ा के 20 अतिथि के भोजन व नाश्ता पर खर्च किया जाए। साथ ही बैठक व्यवसथा और विवाह का फोटो एवं प्रमाण पत्र आक स्मिक व्यय और परविहन पर खर्च होगा। शेष सात हजार रुपए को वर-बधू के कपड़े, श्रृंगार सामाग्री, जूते चप्पल, चुनरी,साफा मंगलसूत्र और इन समाग्री के अलावा क्रय समिति जो उचित समझे उसे खरीद सकती है।

इस प्रारूप से बाहर जाकर अधिकारी अपनी मनमानी नहीं कर सकता है। महिला बाल विकास विभाग दंतेवाड़ा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, वरूण नागेश ने पत्रिका को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के मापदंड में राशि खर्च के आए बदलाव से नव विवाहित जोड़ों को सीधा लाभ मिलेगा। योजना में व्यय रशि का एक बड़ा हिस्सा विवाहित जोड़े के खाते में डीबीटी किया जाएगा।

Story Loader