इस बार बस्तर से 600 से अधिक लोग इस ट्रेन के माध्यम से पुरी जा सकेंगे। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक जगदलपुर से पुरी (08445) पहले यह ट्रेन 4 जुलाई को सुबह 9 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन अब यह 5 जुलाई को सुबह 9 बजे जगदलपुर से रवाना होगी और अगले दिन रात 1.15 बजे पुरी पहुंचेगी। यात्रा का कुल समय लगभग 16 घंटे 15 मिनट रहेगा।