
JEE Main: छात्रों को बतानी होगी मेडिकल और ट्रेवल हिस्ट्री, थ्री लेयर मास्क पहनकर ही देनी होगी परीक्षा
एजेंसी ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है। वहीं जेईई मेन के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है। वहीं परीक्षा ऑनलाइन ली जाएगी।
कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए एनटीए ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल एडवाइजरी जारी की है। सभी छात्रों को सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भरना होगा। इसमें उन्हें मेडिकल और ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी देनी होगी। परीक्षा के लिए ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है। इसके तहत किसी भी अभ्यर्थियों को बड़े बटन वाले कपड़े और मोटे तलवे, हाई हील के शूज और सैंडल पहनने की अनुमति नहीं होगी। सभी छात्र को सेंटर में थ्री लेयर का मास्क दिया जाएगा। वहीं मास्क पहनकर परीक्षा देनी होगी छात्र हॉल में सैनिटाइजर की बॉटल भी ले जा सकेगे। परीक्षा दो शिफ्ट में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक ली जाएगी।
सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म में छात्रों को बताना होगा कि पिछले 14 दिन में उन्हें सर्दी, जुकाम, बुखार और सांस लेने जैसी कोई समस्या तो नहीं है। यदि इसमें कोई भी समस्या थी तो उसके बारे में भी बताना होगा। इसके अलावा पिछले दिनों वह किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए हैं तो वे क्वारंटाइन किए गए या नहीं।साथ ही पिछले कुछ महीनों में अगर किसी देश या राज्य की यात्रा की है तो उसकी जानकारी भी देनी होगी। सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म में छात्रों की फोटो, अंगूठे का निशान और पैरेंट्स का हस्ताक्षर होना जरूरी है। यह फॉर्म प्रवेश पत्र के साथ ही अटैच रहेगा।
छात्रों को जेईई मेन एडमिट कार्ड, आईडी कार्ड, पारदर्शी बॉल प्वाइंट पेन, अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हैंड सैनिटाइजर की बॉटल और पानी की पारदर्शी बॉटल परीक्षा हॉल में ले जाने की छूट दी गई है। बार कोड रीडर के मायम से जेईई मेन प्रवेश पत्र की जांच की जाएगी। फिजिकल कॉन्टैक्ट से बचने के लिए मेटल डिटेक्टर के जरीए सभी छात्रों की तलाशी ली जाएगी।
परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले हर छात्र को वहां उपलब्ध हैंड सैनिटाइजर से अपने हाथों को साफ करना होगा। इसके बाद ही परीक्षा हॉल में प्रवेश दी जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए दो सीटों केबीच गैप रखा जाएगा। वहीं परीक्षा केंद्र के बाहर पालक अपने बच्चों का इंतजार करते खड़े नहीं रहेंगे।
परीक्षा केंद्र में बने कलेक्शन बॉक्स में अपना एडमिट कार्ड और रफ वर्कशीट छोड़ना होगा। वहीं छात्र परीक्षा के पहले गुप बनाकर आपास में चर्चा करते नजर आते हैं। कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए परीक्षा केंद्र परिसर में कम से कम 6 फीट की दूरी रखना होगा।
Published on:
25 Aug 2020 02:59 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
