29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद, जानिए दंतेवाड़ा उपचुनाव से जुड़ी 10 बड़ी बातें

दंतेवाड़ा उपचुनवा (Dantewada Assembly Bypoll) सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान दोपहर 3 बजे समाप्त हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Virendra Kumar Mishra

•

Updated: 23 Sep 2019, 3:36 PM IST

प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद, जानिए दंतेवाड़ा उपचुनाव से जुड़ी 10 बड़ी बातें

प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद, जानिए दंतेवाड़ा उपचुनाव से जुड़ी 10 बड़ी बातें

जगदलपुर. आखिरकार दंतेवाड़ा का उपचुनाव संपन्न हो गया, जहां कई अच्छी घटनाएं व कहीं बुरी घटनाएं भी घटी। इस उपचुनाव के दौरान कई कार्यकर्ताओं पर आरोप भी लगे। दंतेवाड़ा में कुल मतदान केंद्रो की संख्या २७३ थी। जिनमें आधे से ज्यादा अति संवेदनशील मतदान केंद्र शामिल थे।

उपचुनाव से जुड़ी 10 बड़ी बातें
1. दंतेवाड़ा उपचुनाव में एक निर्दलीय सहित कुल ९ प्रत्याशी मैदान में उतरे थे लेकिन असली मुकाबला भाजपा की दिवगंत विधायक भीमा मंडावी की पत्नी ओजस्वी मंडावी व कांग्रेस की देवती कर्मा जो पूर्व विधायक होने के साथ ही कांग्रेस के कद्दावर नेता बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा की पत्नी है।

2. शांतिपूर्ण तरीके से मतदान के लिए 18 हजार से अधिक सुरक्षाबल की तैनाती की गई थी। अतिसवेंदनशील 28 पोलिंग बूथों को शिफ्ट किया गया है। दन्तेवाड़ा विधानसभा में कुल 1 लाख 88 हजार 624 मतदाता हैं, इनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 89 हजार 784 है, वही महिला मतदाता 98 हजार 876 है।

3. श्यामगिरी में अभी तक ८० प्रतिशत मतदान आपको बता दें कि, ये वही जगह है जहां विधायक भीमा मंडावी की हत्या हुई थी।

4. कटेकल्याण थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके में आने वाले चिकपाल पोलिंगबूथ में आज एक पीठासीन अधिकारी की हृदयघात होने से इलाज के दौरान मौत हो गई।

5. इंद्रावती नदी के 3 घाटो में लगभग 10 से ज्यादा मोटर बोट, होम गार्ड और गोताखोरों की व्यवस्था गई थी। ताकि नदी पार के ग्रामीण मोटर बोट के सहारे नदी पार कर वोट देने मुचनार और छिंदनार आ जा सके। क्योंकि इंद्रावती नदी पार का इलाका माओवादियों का गढ़ है।

6. अरनपुर थानाक्षेत्र के ४ मतदान केंद्र ऐसे है जहां मात्र ५ प्रतिशत ही वोटिंग हुई। ग्रामीण क्षेत्रों से खबरें ऐसी आ रही है कि, लोग नक्सलियों के डर से लोग मतदान के लिए पोलिंग बूथ तक नहीं पहुंच पा रहे है।

7. दोपहर ११ बजे तक मतदान का प्रतिशत २१.१६ था वहीं दोपहर एक बजे तक प्रतिशत बढक़र ४३.६२ हो गया। मतदान पूरा होने तक पूरे इलाके में कितनी प्रतिशत मतदान हुआ इसका आंकड़ा अभी तक नहीं आ पाया।

8. सर्चिंग टीम को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी भी जवानों ने बरामद कर नष्ट कर दिया। जिससे एक बड़ा खतरा टल गया। ये आईईडी नक्सलियों ने थाने से महज ५०० मीटर दूर ही लगाए थे।

9. दरभा डिवीजन कमेटी भारत की भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी ने दंतेवाड़ा में चल रहे उपचुनाव में लोगों की चुनाव के प्रति रूचि भंग करने के लिए बैनर पोस्टर लगाए हैं।

10. इन बैनर पोस्टर में नक्सलियों ने लिखा है कि, दंतेवाड़ा उपचुनाव का बहिष्कार करें वहीं नवजनवादी राजसत्ता की स्थापना करें। वहीं नक्सलियों ने जवानों पर ये आरोप भी लगाए हैं कि, ग्रामीणों की सिलसिलेवार हत्याएं बंद करे।