
कृष्ण कुंज के शुभारंभ के अवसर पर पौधरोपण करते कलेक्टर नंदनवार व अन्य अधिकारी
दंतेवाड़ा . मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना कृष्ण कुंज का शुभारंभ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर किया गया। शंखनी-डंकनी नदी के संगम पार इस कृष्ण कुंज में शुक्रवार को पूजा-अर्चना कर पौधे रोपे गए। सबसे पहले दंतेश्वरी मां, राधा कृष्ण, छत्तीसगढ़ महतारी की छाया चित्र पर माल्यार्पण करते हुए विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इसके बाद जिया बाबा, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने विभिन्न पौधे जैसे कृष्णा वट, आम के पौधों का रोपण किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बस्तर जैसे वनांचल क्षेत्रों में मौजूद पेड़ हमारी पीढ़ियों की देन है। हमारा भी दायित्व है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए पौधरोपण करें। इसके साथ ही पानी के जलस्तर को बढ़ाना है। कलेक्टर विनीत नंदनवार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। लोगों में जागरूकता लाना है। हमारा दायित्व है कि पौधे लगाकर स्वच्छ वातावरण बनाएं। उन्होंने नागरिकों से पौधे लगाने के साथ उनका बचाव करने अपील की।
वनमंडलाधिकारी संदीप बलगा ने कहा कि यहां अलग-अलग प्रजातियों के साथ लुप्तप्राय प्रजातियों के पौधों का भी रोपण किया जाएगा। जिससे आने वाली पीढ़ी इसका आनंद ले पाएंगे। अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी इस अवसर पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, जिला अध्यक्ष कांग्रेस अवधेश गौतम, नगर पंचायत अध्यक्ष पायल गुप्ता, जनपद अध्यक्ष सुनीता भास्कर, नगर पालिका उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत सीईओ आकाश छिकारा, अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे, सहित अन्य अधिकारीगण, स्कूली बच्चे भी मौजूद थे।
जिले के पांच निकायों में कृष्ण कुंज
जिले में चिन्हित 5 स्थानों पर कृष्ण कुंज के तहत पौधारोपण किया गया। जिसमें नगर पालिका परिषद दंतेवाड़ा में 2.50 एकड़, नगर पालिका परिषद बचेली में 1.025 एकड़, नगर पालिका परिषद किरन्दुल में 1.205 एकड़, नगर पंचायत गीदम में 1.395 एकड़, नगर पंचायत बारसूर में 2.125 एकड़ शामिल है। कृष्ण कुंज में ऐसे पौधों को प्राथमिकता दी जा रही है जो मनुष्य के लिये बहुत ही उपयोगी है। चिन्हांकित क्षेत्रों में आम, इमली, गंगा इमली, जामुन, बेर, गंगाबेर, अनार, गूलर कैथा, कदम्ब, पीपल, नीम, बरगद, बबूल, पलाश, अमरूद, बेल, आंवला, सीताफल आदि वृक्षों का रोपण किया गया है। सभी चिन्हांकित जगह में कुल 600 पौधे रोपे गए। जहां प्रत्येक जगहों में 120-120 पौधे रोपे जाने का लक्ष्य रखा गया था।
Published on:
19 Aug 2022 08:27 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
