23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Jagdalpur / Chandra Grahan 2024 : होली के दिन लगेगा चंद्र ग्रहण , सबसे बड़ा अशुभ योग का दिखा संकेत… इन राशियों की बिगड़ेगी ग्रह दशा

Chandra Grahan 2024 : होली के दिन लगेगा चंद्र ग्रहण , सबसे बड़ा अशुभ योग का दिखा संकेत… इन राशियों की बिगड़ेगी ग्रह दशा

Chandra Grahan On Holi 2024 : वर्ष 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगने जा रहा है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 22 Mar 2024, 10:02 AM IST

chandra_grahan_on_holi.jpg

Chandra Grahan On 25 March : वर्ष 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगने जा रहा है यही वजह है कि इस बार हिन्दुओं के आपसी प्रेम और सद्भावना का त्योहार होली ग्रहण के साये में मनाया जायेगा। पूरे 100 साल बाद होली के दिन लगने वाले चंद्र ग्रहण को लेकर लोग संशय में है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यही वजह है कि इसके सूतक और ग्रहण काल के दौरान मंदिर बंद होने और पूजा पाठ में कोई असर नहीं होगा।

यह भी पढ़ें : 'राहुल की गारंटी' के भरोसे चल रही कांग्रेस, उम्मीदवार के बिना ही मांग रहे वोट... कैसे जीतेंगे जनता का भरोसा

बालारिष्ट दोष पर होगा ग्रहण

Chandra Grahan 2024 : ज्योतिष दिनेश दास ने बताया कि इस ग्रहण के दौरान अशुभ योग बन रहा है। होली से पहले उदित होकर इस दिन शनि अपनी उग्र अवस्था में रहने वाला है। वहीं चंद्रमा केतु मिलकर बालारिष्ट दोष का निर्माण कर रहे हैं। इस योग के बनने से कई राशि राशियों पर विपरीत प्रभाव पड़ने वाला है।

चंद्र ग्रहण काल और होलिका दहन का समय

Chandra Grahan : 25 मार्च को भारतीय समय अनुसार ग्रहण काल सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा जो 3 बजकर 2 मिनट में समाप्त होगा। इस तरह ग्रहण काल की कुल अवधि 4 घंटे 39 मिनट की होगी। भारत में इसके दिखाई नहीं देने की वजह से सभी मंदिर खुले रहेंगे और धार्मिक अनुष्ठान के लिये किसी प्रकार की मनाही नहीं होगी। होलिका दहन का मुहूर्त 24 मार्च की रात्रि 11 बजकर 15 मिनट से 25 मार्च की मध्य रात्रि 12 बजकर 23 मिनट तक है।