Bastar Lok Sabha Seat 2024: कांग्रेस बिन प्रत्याशी राहुल की गारंटी के साथ आगे बढ़ रही है। कांग्रेस में प्रत्याशी घोषित नहीं होने की वजह चुनावी प्रचार अब तक आक्रामक नहीं हो पाया है। कांग्रेस बिना प्रत्याशी के राहुल गांधी की गारंटी के साथ आगे बढ़ रही है। कांग्रेस के विधानसभा समन्वयक फिलहाल हर ब्लॉक और बूथ में बैठक लेकर राहुल गांधी की महिला, युवा, किसान, मजदूर के लिए तय गारंटी बता रहे हैं। कार्यकर्ताओं से कहा जा रहा है कि प्रत्याशी चाहे जो भी उसे जिताने के लिए काम करना है। ऐसी स्थिति के बीच कांग्रेसी कार्यकर्ता उहापोह की स्थिति में हैं कि आखिर वे वोटरों के बीच किस चेहरे को लेकर जाएं।