5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंटरनेशनल आर्ट समिट के लिए सेलेक्ट हुई कोंडागांव की मोनिका की पेंटिंग, साउथ कोरिया में करेंगी प्रदेश का नाम रोशन

Chhattisgarh Hindi News : साउथ कोरिया के ग्वांग्झू में 21 से 24 सितंबर तक आयोजित होने वाले इंटरनेशनल आर्ट समिट में कोंडागांव की कलाकार मोनिका देवांगन की पेंटिंग प्रदर्शित होगी।

2 min read
Google source verification
इंटरनेशनल आर्ट समिट के लिए सेलेक्ट हुई कोंडागांव की मोनिका की पेंटिंग,  साउथ कोरिया में करेंगी प्रदेश का नाम रोशन

इंटरनेशनल आर्ट समिट के लिए सेलेक्ट हुई कोंडागांव की मोनिका की पेंटिंग, साउथ कोरिया में करेंगी प्रदेश का नाम रोशन

जगदलपुर . साउथ कोरिया के ग्वांग्झू में 21 से 24 सितंबर तक आयोजित होने वाले इंटरनेशनल आर्ट समिट में कोंडागांव की कलाकार मोनिका देवांगन की पेंटिंग प्रदर्शित होगी। इस अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में शामिल होने मोनिका को भी आमंत्रण मिला है। इस कार्यक्रम में वैश्विक स्तर पर एशियाई समकालीन कला के मंच और भारतीय कला और संस्कृति के विस्तार के लिए क्रास बार्डर आर्ट कनेक्ट जीवंत रुप से देखने को मिलेगा।

यह भी पढें : बस्तर के मक्के से तैयार हो रहे, बिस्किट और कुक्कुट आहार, कोलकाता आन्ध्र प्रदेश और तेलंगाना में होता है एक्सपोर्ट

कैनवास: 21 से 24 सितंबर तक ग्वांग्झू में होना है आयोजन, वैश्विक स्तर के कलाकार होंगे शामिल, वैश्विक स्तर पर समकालीन भारतीय कला और संस्कृति के विस्तार होगा

यह भी पढें : चुनाव से पहले मिला कैश, चेकिंग के दौरान कार से मिले 9.50 लाख, जांच में जुटी पुलिस

भारतीय समकालीन कला का चयन

साउथ कोरिया के केडीजे कन्वेंशन सेंटर में होने वाली इस प्रदर्शनी के लिए मोनिका ने भारतीय समकालीन पेंटिंग को दर्शाते हुए जो पेंटिंग बनाई है व इश्वरीय शांति व प्रेम का ***** है। यह पेंटिंग आध्यात्मिकता की ओर अग्रसर करती है, समीक्षकों को शांति का अहसास कराएगी। इसे उन्होंने कैनवास पर एक्रलिक से उभारा है।

यह भी पढें : 815 लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन, विधायक संतराम ने किया गमछा पहनाकर स्वागत, देखें वीडियो

समिट के आयोजकों ने बताया कि यह उनका 11वां वर्षगांठ है, जिसके तहत देश व विदेश में कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली युवा कलाकारों की कला को प्रोत्साहित करना है। इस कला प्रदर्शनी में भारत के अन्य कुछ विख्यात कलाकारों को भी अवसर दिया गया है।