17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीआरजी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5-5 लाख के दो इनामी नक्सली ढ़ेर, 1 महिला नक्सली गिरफ्तार

आज सुबह डीआरजी व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने दो इनामी नक्सलियों को मारने के साथ उनके हथियार भी बरामद किए वहीं एक महिला नक्सली भी बरामद किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

दंतेवाड़ा. किरंदुनल थाना क्षेत्र में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया है वही, एक महिला नक्सली को भी गिरफ्तार किया है। मारे गए नक्सलियों के हथियार भी बरामद किए गए है।

मिली जानकारी के मुताबिक, किरंदुल थाना क्षेत्र के गुनियापाल में पुलिस व नक्सलियों के बीच आज सुबह जबरदस्त मुठभेड़ हुई जिसमें पुलिस ने मलांगिर एरिया कमेटी के दो 5-5 लाख के इनामी नक्सलियों को मार गिराने में सफलता हासिल की है वहीं एक महिला नक्सली भी गिरफ्तार हुई है। पुलिस को मौके से दो हथियार भी बरामद हुए है।

Read More : भीमा मंडावी की हत्या में शामिल, 5 लाख का नक्सली हुंगा मुठभेड़ में ढ़ेर, शव व हथियार बरामद

ये भी पढ़े

दन्तेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मलंगीर एरिया कमेटी का नक्सली प्रदीप भी मुठभेड़ में फंस गया है। करीब डेढ़ घण्टे से गुनियापाल के करियापारा, नदियापारा, रैय्यापारा में दोनों ओर से फायरिग चल रही है।

मुठभेड़ में मरने वाले मलंगीर एरिया कमेटी मेम्बर देवा और एरिया कमेटी महिला मेम्बर मुया है।जवानों ने दोनों नक्सली के शव बरामद कर लिए है, उनके पास से 2 हथियार 303 रायफल और 1 हथियार भी बरामद किया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

बड़ी खबरें

View All

जगदलपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग