नक्सलियों के नॉर्थ रीजनल ब्यूरो में उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश का क्षेत्र शामिल है। पिछले कुछ समय से इस संगठन का प्रभाव क्षीण हो गया था। इसे पुन: सक्रिय करने के लिए नक्सलियों ने एक टीम बनाई हुई थी। जिसमें कुछ आतंकी, कई बाहरी और भूमिगत कार्यकर्ता (ओजीडब्ल्यू ) शामिल किए गए थे जो इसे पुन: सक्रिय करने में लगे हुए थे।