
Naxalites Cave: बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में नक्सलियों के खिलाफ पिछले 5 दिनों से चल रहे सबसे बड़े ऑपरेशन के दौरान जवानों को पहाड़ी की चोटी में एक विशालकाय गुफा मिली है।

Naxalites Cave: इस विशालकाय गुफा की लंबाई व चौड़ाई को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यहां एक हजार से अधिक लोग आराम से रह सकते हैं। पुलिस का कहना है कि नक्सली इसी गुफा में अपनी रणनीति व बैठक लिया करते थे।

Naxalites Cave: इधर जैसे ही फोर्स ने इस गुफा में दबिश दी। नक्सलियों ने अपना ठिकाना बदल लिया है। बीते पांच दिनों से इस पहाड़ी पर फोर्स का मूवमेंट चल रहा है। भीषण गर्मी और 45 डिग्री तापमान के बीच सुरक्षाबल नक्सलियों के इस ठिकाने तक पहुंच गए थे। यहां नक्सलियों की मौजूदगी के निशान तो मिले है।

Naxalites Cave: कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में स्थित इस गुफा के अंदर पानी से लेकर आराम करने लायक भी सुविधाएं मौजूद है। गुफा के अंदर ही एक बहुत बड़ा मैदान भी मौजूद है। ऑपरेशन के दौरान जवानों ने नक्सलियों की इस गुफा कुछ ऐसे दिखती है।

Naxalites Cave: इस पहाड़ी के अन्य भाग में अभी भी सर्चिंग अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों की रसद खत्म होने की कगार पर है। ऐसे में वे या तो आत्मसमर्पण कर सकते हैं या मुठभेड़ में मारे जाएंगे।