17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big Breaking : अबूझमाड़ के जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

Police Naxal encounter : नारायणपुर के जंगलों में नक्सलियों की टोली पर जवानों ने हमला बोल दिया जिसमें 4 नक्सलियों की मौत हो गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Big Breaking : अबूझमाड़ के जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

Big Breaking : अबूझमाड़ के जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

Police Naxal encounter : नारायणपुर. अबूझमाड़ के जंगलों में पुलिस नक्सली मुठभेड़ चल रही है, यह मुठभेड़ रूक रूक कर जारी है। सुबह से सर्चिंग में निकली टुकड़ी का नक्सलियों से सामना हो गया। जिसमें अपुष्ट सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ४ नक्सलियों के मारे जाने की खबर आ रही है वहीं दो जवान घायल होने की भी खबर है।

मुखबिर से मिली थी सूचना
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह मुखबिर से जवानों को ये सूचना मिली थी कि, नक्सली अबूझमाड़ के जंगलों में रात बिताने रूके है। सुरक्षाबलों की टुकड़ी ने भी देर न करते हुए एक टीम तैयार की और नदी नालों और कच्चे कीचड़ भरे रास्तों को पार करते हुए उनतक पहुंच गई।

4 नक्सलियों की मौत, 2 जवान घायल
जैसे ही नक्सलियों ने जवानों को देखा तो अचानक उनपर फायरिंग चालू कर दी जिससे जवान भी गोलियों की आवाज सुन अपना मोर्चा संभाल लिया और अपनी तरफ से फायरिंग शुरू कर दी। पिछले एक घंटे से चल रही इस फायरिंग में जवानों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया है वहीं दो जवान गोली लगने से घायल हुए है।

Read More About Police naxal encounter

बड़ी खबरें

View All

जगदलपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग