
पुलिस नक्सली मुठभेड़ में मारा गया एक लाख इनामी नक्सली आरपीसी अध्यक्ष, ये हथियार भी बरामद
सुकमा. सुकमा के भेज्जी में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें जवानों ने एक लाख इनामी नक्सली को मार गिराने में सफलता पाई है। मारे गए नक्सली की पहचान आरपीसी अध्यक्ष के रूप में हुई है जिसपर पुलिस ने एक लाख का इनाम रखा था।
नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया
मिली जानकारी के मुताबिक सुकमा के भेज्जी इलाके से पुलिस की टीम सर्चिंग पर निकली थी। जिसमें अचानक पुलिस का सामना नक्सलियों से हो गया। और नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों को मुह तोड़ जवाब दिया। नक्सलियों ने खुद पर जवानों को भारी पड़ता देख घटनास्थल सें जंगल की ओट लेकर भाग गए।
आरपीसी अध्यक्ष्ज्ञ मारा गया
नक्सलियों की ओर से फायरिंग बंद हुई तो जवानों ने घटनास्थल की सर्चिंग की जिसमें जवानों को एक शव बरामद हुआ जिसकी पहचान मडक़म हिड़मा आरपीसी अध्यक्ष के रूप में हुई साथ ही जवानों को घटनास्थल से दो देशी हथियार बरामद हुए वहीं साथ में अन्य नक्सली सामाग्री भी बरामद हुई। बताया जा रहा है कि घटनास्थल की सर्चिंग जारी है। कैंप आने के बाद पूरी जानकारी स्पष्ट हो पाएगी
Police naxal Encounter से जुड़ी खबरें पढऩे के लिए यहां [typography_font:14pt;" >CLICKकरें
Published on:
23 Jul 2019 11:01 am
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
