आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बस्तर के सभी सीटों के लिए अब प्रत्याशी फाइनल हो गए हैं।
जगदलपुर. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बस्तर के सभी सीटों के लिए अब प्रत्याशी फाइनल हो गए हैं। पार्टियों में उतार चढ़ाव, नाराजगी, मान मुनौव्वल जैसे सभी उतार चढ़ाव को पार कर विधानसभा चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों की अंतिम लिस्ट जारी हो गई है। इसमें दंतेवाड़ा में चल रहे मां बेटे के बीच का झगड़ा आखिरकार अंतिम दिन सुलझा और छबिंद्र ने नाम वापस ले लिया। वहीं दंतेवाड़ा में ही चैतराम अटामी ने भी अपना नाम वापस लेकर प्रत्याशी और पार्टी को बड़ी राहत दी है। इसके अलावा चित्रकोट में मंत्री केदार की मुंहबोली बहन पार्वती कश्यप ने भी चित्रकोट विधानसभा से अपना नाम वापस लेकर यहां के प्रत्याशी लच्छूराम कश्यप को बड़ी राहत दी है। इधर पूर्व विधायक बोमड़ाराम मंडावी ने भी नाम वापस ले लिया और अब वे यहां के मौजूदा विधायक दीपक बैज को जिताने के लिए काम करेंगे।
वहीं जगदलपुर सीट में अंतिम झणों में संतोष यादव को जनता कांग्रेस से कांग्रेस पार्टी में लाने के लिए सफल हुए बल्कि उनका नामांकन भी वापस करवाया। इस निर्णय के बाद कांग्रेस से प्रत्याशी रेखचंद जैन की डगर आसान हुई है।
विधानसभा - कोंटा
यहां किसी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया
मैदान में प्रत्याशी
कांग्रेस - कवासी लखमा
भाजपा - धनीराम बारसे
बसपा - बुधराम करटामी
सीपीआई - मनीष कुंजाम
आप - रामदेव बघेल
छग स्वाभिमान मंच - विजय सोढ़ी
विधानसभा - बीजापुर
नाम वापस - राजाराम तोड़ेम
मैदान में प्रत्याशी
भाजपा - महेश गागड़ा
कांग्रेस - विक्रम शाह मंडावी
आप - त्रिपत यालम
सपा - संतोष पुनेम
जकांछ - सकनी चंद्रैया
निर्दलीय - जेम्स कुडियम, हरीश पामभोई
विधानसभा - दंतेवाड़ा
नामांकन वापस छबिंद्र कर्मा, चैतराम अटामी
मैदान में प्रत्याशी
कांग्रेस - देवती कर्मा
भाजपा - भीमा मंडावी
जकांछ - सीपीआइ
विधानसभा - कोंडागांव
नाम वापस कोई नहीं नामांकन रिजेक्ट - बुधराम नाग
मैदान में प्रत्याशी
भाजपा - लता उसेंडी
कांग्रेस - मोहन मरकाम
सीपीआई - रामचंद नाग
बसपा - नरेंद्र नेताम
निर्दलीय सुखराम नेताम
विधानसभा -चित्रकोट
नाम वापस- पार्वती कश्यप, बोमड़ा मण्डावी, चंद्रशेखर ठाकुर
मैदान में प्रत्याशी
भाजपा - लच्छुराम कश्यप
कांग्रेस - दीपक कुमार बैज जकांछ- टंकेश्वर भारद्वाज
शिवसेना - सुरेश कवासी
आप - दंतीराम पोयाम अंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया- लखेश्वर कवासी
निर्दलीय - धरमुराम कश्यप
विधानसभा - बस्तर
नामांकन वापसी - तिलकराम कश्यप
मैदान में प्रत्याशी
भाजपा - सुभाऊ कश्यप
कांग्रेस - लखेश्वर बघेल
आप - जगमोहन बघेल
जकंाछ - सोनसाय कश्यप
निर्दलीय दुबल सूर्यवंशी
विधानसभा - नारायणपुर
नामांकन वापस - हीरासिंह देहारी
मैदान में प्रत्याशी
भाजपा - केदारनाथ कश्यप
कांग्रेस - चंदन कश्यप
जकांछ - बलीराम कचलान
आप - नरेंद्र कुमार नाग
इंडिया प्रजा बंधु पार्टी - रामशिला मंडावी
अंबेडकर राइट्स पार्टी ऑफ इंडिया - पनिष प्रसाद नाग
निर्दलीय - नीलांबर बघेल
विधानसभा - केशकाल
नामांकन वापस - चिंताराम नेताम
मैदान में प्रत्याशी
भाजपा - हरीशंकर नेताम
कांग्रेस - संतराम नेताम
सीपीआई- राधिका सोढ़ी
छग युनाइटेड पार्टी ऑफ इंडिया - विदेश राणा
बसपा - जुगलकिशोर बोध
आप - कमलेश सलाम
निर्दलीय - हिरुराम सोरी
निर्दलीय- सुरेश कुमार
विधानसभा - जगदलपुर
नामांकन वापस मोहित सिंह आर्य (डमी प्रत्याशी, आप), रोजवीन दास (डमी प्रत्याशी, जकांछ), संतोष यादव, नवनीत चांद
मैदान में प्रत्याशी
भाजपा - संतोष बाफना
कांग्रेस - रेखचंद जैन
आप - रोहित सिंह आर्य
जकांछ - अमित पांडे
शिवसेना - कारीया दीवान
राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी - पुरूषोत्तम शुक्ला
सीपीआई - मंगलराम कश्यप राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी - सरोज यादव
इंडियन प्रज्ञाबंधु पार्टी - सुरेंद्र चालकी
भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी - नंदलाल गुप्ता
सपा- बीमलेश दुबे
राष्ट्रीय जनसभा पार्टी - विरेन्द्र कुमार बैद्य
भारतीय पंचायत पार्टी - श्याम घोष
निर्दलीय- पालन राम साहू, सरोज यादव, यशोदा विश्वकर्मा, नशीम कुरैशी, जगतराम, पप्पुराम नाग, मुन्नाराम बघेल, शेख सलीम रजा